Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Sawan Purnima 2023 Upay: कंगाली से मुक्ति के लिए सावन पूर्णिमा के दिन घर लाएं ये चीज
Sawan Purnima 2023 Upay: इस साल का श्रावण मास शिव भक्तों के लिए बहुत ही विशेष रहा। अधिकमास होने की वजह से श्रद्धालुओं को लगभग दो माह का सावन मिला और अपने प्रिय शिव की कृपा पाने का अवसर प्राप्त हुआ।
सावन पूर्णिमा के साथ ही इस पावन महीने का समापन हो जाएगा। हिंदू धर्म में श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिन स्नान-दान के लिए उत्तम माना जाता है।

इस साल 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। हालांकि उदया तिथि को मानते हुए पूर्णिमा स्नान 31 अगस्त को होगा। ऐसी मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों की खरीदारी की जाए तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।
सोना-चांदी:
सावन पूर्णिमा का दिन सोना-चांदी की खरीदारी करने के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सोने या चांदी के सिक्के या ज्वेलरी घर लाने से साथ में मां लक्ष्मी भी घर में प्रवेश करती हैं।
नए वस्त्र:
श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि के दिन नए वस्त्र खरीदना बहुत अच्छा माना जाता है। सावन पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का उत्सव भी मनाया जाता है। इस मौके पर आप नए वस्त्र की खरीदारी कर सकते हैं और घर की महिलाओं को तोहफे के रूप में दे सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी।
पलाश के फूल:
ऐसा माना जाता है कि पलाश के फूल लक्ष्मी माता को बहुत प्रिय है। घर में पलाश का पौधा लगाने के लिए सावन पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ है। आप घर की खुशहाली और धन के आगमन के लिए इस पूर्णिमा तिथि पर पलाश का पौधा जरूर लगाएं।
एकाक्षी नारियल:
हिंदू पुराणों में माना गया है कि नारियल में लक्ष्मी माता का वास है। सावन की पूर्णिमा तिथि को नारियल पूर्णिमा भी कहा जाता है। यदि श्रावण की पूर्णिमा तिथि के दिन अपने घर या दुकान में एकाक्षी नारियल रखा जाए तो तंगहाली से मुक्ति मिलती है। घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है और धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
कौड़ी
ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन घर में कौड़ी रखने से धन लाभ होता है। आप मां लक्ष्मी को 11 या फिर 21 कौड़ियां चढ़ाएं और इन्हें घर की तिजोरी में जाकर रख दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
