Latest Updates
-
दुनिया की पहली रोबोट-असिस्टेड सिरेमिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी, एक्सपर्ट्स ने बताए फायदे -
UPI Payment Rules: UPI के किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, क्या रहेगा फ्री? जानें आपके हर जरूरी सवाल का जवाब -
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भगवान विश्वकर्मा की आरती -
Vishwakarma Puja 2026 Wishes: विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद...विश्वकर्मा पूजा पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Happy Birthday PM Narendra Modi: आज पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर इन खास संदेशों के साथ दें उन्हें शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद क्यों बढ़ जाता है ब्लड शुगर? जानें पोस्टप्रांडियल हाइपरग्लाइसीमिया क्या है? -
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें
September 2026 Vrat Tyohar List: सितंबर में आएंगे जन्माष्टमी समेत कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
September 2026 Festival List: सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के लिहाज से बेहद खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है। सितंबर माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह की शुरुआत हल छठ और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों से होगी। वहीं, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी जैसे बड़े पर्व और व्रत भी सितंबर में ही पड़ेंगे। महीने के अंत में पितरों को समर्पित श्राद्धपक्ष की शुरुआत होगी। तो आइए, जानते हैं सितंबर महीने में आने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथियों की लिस्ट -

सितंबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्ट
2 सितंबर 2026- हलषष्ठी
3 सितंबर 2026- शीतला सातम
4 सितंबर 2026- कृष्ण जन्माष्टमी, विंध्यवासिनी जयंती, अष्टमी रोहिणी, कालाष्टमी
5 सितंबर 2026- दही हांडी, श्री गोगा नवमी
7 सितंबर 2026- अजा एकादशी
8 सितंबर 2026- कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण पर्वारम्भ, भौम प्रदोष व्रत
9 सितंबर 2026- मासिक शिवरात्रि
10 सितंबर 2026- पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या
11 सितंबर 2026- इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
13 सितंबर 2026- वराह जयंती
14 सितंबर 2026- हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, सिद्धिविनायक चतुर्थी
15 सितंबर 2026- ऋषि पंचमी
16 सितंबर 2026- बलराम जयंती, स्कंद षष्ठी
17 सितंबर 2026- विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
18 सितंबर 2026- ललिता सप्तमी
19 सितंबर 2026- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, मासिक दुर्गाष्टमी
21 सितंबर 2026- दशावतार व्रत, कल्कि द्वादशी
22 सितंबर 2026- परिवर्तिनी एकादशी
23 सितंबर 2026- वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
24 सितंबर 2026- गुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर 2026- गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर 2026- पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
27 सितंबर 2026- पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर 2026- द्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर 2026- तृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी
30 सितंबर 2026- चतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में माता देवकी और पिता वासुदेव के घर जन्म लिया था। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी बाल गोपाल की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं।
हरतालिका तीज
हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत भी रखती हैं।
गणेश चतुर्थी
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू होता है। यह त्योहार 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है और उन्हें घर में स्थापित किया जाता है। इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है।
पद्मा एकादशी
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पद्मा एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने की परंपरा है। मान्यता है कि पद्मा एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस साल पद्मा एकादशी का व्रत 22 सितंबर, मंगलवार को रखा जाएगा।
पितृपक्ष
इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 27 सितंबर, रविवार से होगी। पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनके लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कार्य करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों पितरों का आशीर्वाद लेने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और घर में समृद्धि आती है।



Click it and Unblock the Notifications
