Latest Updates
-
कौन हैं सैंटी शर्मा, जिनकी Bigg Boss 20 में हो सकती है एंट्री? कॉकरोच जनता पार्टी की वजह से हुए थे वायरल -
High Protein Breakfast Egg Bhurji Paratha Recipe: स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल -
Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, जानें अपना भाग्य -
Dhaba Style Egg Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसी मसालेदार अंडा करी -
नसों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निगम, हो रहे MRI-CT स्कैन लेकिन फिर भी करेंगे लाइव परफॉर्म -
गर्मियों में कई समस्याओं के लिए रामबाण है लीची की तरह दिखने वाला ये फल, जानें इसके फायदे -
Lohri Special Energy Til Pinni Recipe: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने का आसान तरीका -
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन
जानिये, अगर आपको सेक्स से जुड़े सपने आते हैं तो क्या है इसका मतलब
ये सपने किस ओर इशारा करते हैं? ऐसा कहा जाता है कि सेक्स से संबंधित सपने वास्तव में सेक्स के बारे में नहीं होते बल्कि ये आपके व्यक्तित्व के किसी अन्य पहलू की ओर संकेत करते हैं।
अक्सर हम अपने सपनों में स्वयं को अपने एक्स के साथ, किसी अजनबी के साथ, परिवार के किसी सदस्य के साथ, अपने ही सेक्स के किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं।
कभी कभी हम उत्तेजित अवस्था में उठते हैं और कभी कभी हम उठते हैं, ब्रश करते हैं, नहाते हैं और ऐसे सपने को जितनी जल्दी हो सके भूलने की कोशिश करते हैं।
परन्तु ये सपने किस ओर इशारा करते हैं? ऐसा कहा जाता है कि सेक्स से संबंधित सपने वास्तव में सेक्स के बारे में नहीं होते बल्कि ये आपके व्यक्तित्व के किसी अन्य पहलू की ओर संकेत करते हैं।
यह उन लोगों के बारे में नहीं है जो सपनों में आते हैं बल्कि आपके जीवन में किस का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहाँ हम विभिन्न सेक्स ड्रीम्स के बारे में चर्चा करेंगे जो आप देखते हैं और वास्तव में उनका क्या अर्थ होता है क्योंकि आपके अवचेतन मन में एक शैतान भी हो सकता है।

1. अजनबी के साथ सेक्स:
जब भी आप सपने में स्वयं को किसी अजनबी के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं और यदि वह विपरीत लिंग का है तो आपको उस व्यक्ति की स्थिति याद रखनी चाहिए।वह आपके अन्दर की अनिमुस या अनिमा उर्जा का प्रतीक होता है। मान लें कि आप एक स्त्री हैं और आप देखती हैं कि आप किसी ऐसी अजनबी के साथ सेक्स कर रही हैं जो बहुत ही नम्र है। इसका अर्थ है कि आपके व्यक्तित्व का पुरुषात्मक पहलू कमज़ोर हो गया है और आपको इसे सुधारने की आवश्यकता है। हालाँकि यदि वह व्यक्ति मज़बूत और बोल्ड है तो इसका अर्थ है कि आपके व्यक्तित्व में पुरुष और स्त्री उर्जा का संतुलन बराबर है और यह सपना आपके विकास की ओर संकेत करता है।

2. बिना चेहरे के व्यक्ति के साथ सेक्स:
बिना चेहरे के व्यक्ति के साथ सेक्स करने का अर्थ यह नहीं है कि आप किसी सही व्यक्ति का इंतज़ार कर रहे हैं जो अभी तक आपके जीवन में आया नहीं है। बल्कि इसका यह अर्थ है कि आप जीवन के अजीब पहलू को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसका यह अर्थ भी हो सकता है कि आप और अधिक निरोधक और स्वीकारात्मक बनना चाहते हैं।

3. स्वयं का बलात्कार होते देखना:
बलात्कार का सपना बहुत डरावना होता है और इससे आपको रात में पसीना आ सकता है और घबराकर उठ सकती हैं। यहाँ हम उन लोगों की बात कर रहे हैं जिनके साथ असली ज़िन्दगी में कभी बलात्कार नहीं हुआ। इस प्रकार के सपने मूल रूप से इस बात को प्रदर्शित करते हैं कि आपके आसपास जो चल रहा है उस पर आप स्वयं को शक्तिहीन महसूस कर रहे हैं। यह आपके काम का दबाव हो सकता है, या ऐसे बच्चे का आना जिसे आप नहीं आने देना चाहती या फिर सामाजिक सामजिक या पारिवारिक दबाव। बलात्कार का सपना डर, अपमान, निर्बलता और हताशा की ओर संकेत करता है।
हालाँकि यदि वास्तविक जीवन में आप बलात्कार की शिकार हुई हैं और आपको ऐसे सपने दिखते हैं तो आपको सहायता की आवश्यकता होगी क्योंकि ऐसे सपने देखने से आपके मानसिक स्वास्थ्य को बहुत नुकसान हो सकता है।

4. अपने एक्स के साथ सेक्स करते हुए देखना:
सपने में स्वयं को अपने एक्स के साथ सेक्स करते हुए देखने का बहुत आम सपना है और इसका अर्थ यह है कि आप उस व्यक्ति को मिस नहीं कर रहे बल्कि उसके व्यक्तित्व को मिस कर रहे हैं। हम हमेशा अपने वर्तमान संबंध की तुलना अपने पूर्व संबंध से करते हैं जो अतीत में हुआ करते थे। इस तरह के अपने केवल इसी इच्छा का प्रतीक हैं। इसका सरल अर्थ है कि आपको अपने वर्तमान संबंध को तरोताज़ा करने की आवश्यकता है और आपके पूर्व संबंधों में जो बातें थी उसे इस वर्तमान संबंध में भी जोड़े जो अभी तक आपके वर्तमान संबंधों में नहीं थी।
इसके अलावा अपने एक्स के साथ किये गए सेक्स के अनुभव को भी पहचानने का प्रयत्न करें कि सेक्स के दौरान आपको क्या महसूस हुआ। इससे आपको अपने पिछले साथी के साथ बची हुई भावनाओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

5. इन्सेस्ट (कौटुम्बिक व्यभिचार):
बलात्कार के समान ही यदि आप वास्तविक ज़िन्दगी में भी बलात्कार का शिकार हुई हैं जिसे आप भुला नही पा रही हैं तो आपको चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए। अन्यथा इन्सेस्ट से संबंधित सपने अन्य किसी भयानक बात की ओर संकेत नहीं करते। यदि आप अपने पालक के साथ सेक्स करते हुए देखती हैं तो यह परिपक्वता का या स्वयं के माता पिता बनने का प्रतीक है। यदि आप अपने भाई या बहन के साथ सेक्स करते हुए देखती हैं तो इसका अर्थ है कि आप उनके और करीब आना चाहते हैं। यह किसी प्रकार की माफी या स्वीकृति का संकेत भी हो सकता है।

6. जिससे आप नफ़रत करते हैं:
यदि आप सपने में स्वयं को ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं जिससे आप नफ़रत करते हैं तो इसका अर्थ है कि आप हो सकता है ऐसा मौका ढूंढ रहे हैं जहाँ आप दोनों मिल सकें। इसका यह अर्थ भी हो सकता है उस व्यक्ति में या उसके पास कोई ऐसी बात है जिसे आप पाना चाहते हैं जैसे उसकी नौकरी, उसकी प्रतिभा या उसकी सुन्दरता।

7. धोखा देने वाले व्यक्ति के साथ:
वास्तविक ज़िन्दगी में ऐसा होना मुश्किल है अत: छोड़ दें। इसका सीधा अर्थ है कि इस संबंध में अभी भी कुछ मुद्दे बचे हुए हैं। यदि आप अपने साथी के साथ धोखा कर रही हैं तो इसका अर्थ है कि आप स्वयं को दोषी मान रही हैं। यदि आपका साथी आपको धोखा दे रहा है तो यह आपके संबंधों में किसी असुरक्षा का संकेत होता है।

8. किसी विशेष जगह पर:
इस तरह के सपने में यह बात महत्वपूर्ण नहीं है कि आप किसके साथ सेक्स कर रहे हैं बल्कि यह बात महत्वपूर्ण है कि आप किस जगह सेक्स कर रहे हैं। जैसे कि मान लें कि आप सपने में स्वयं को ऑफिस में किसी के साथ सेक्स करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ यह है कि आजकल आप अपने काम में बहुत अधिक व्यस्त हैं। यदि आप सपने में अपनी किसी पुरानी जगह पर स्वयं को सेक्स करते हुए देखते हैं जैसे कि आपका पुराना घर तो स्वयं से पूछें कि उस जगह का आपके लिए क्या महत्व है। जब आप उस घर में रहते थे तो आप किस तरह के व्यक्ति थे? क्या आप फिर से वैसा ही बनना चाहते हैं? इससे आपको यह समझने में सहायता मिलेगी कि आपको ऐसे अपने क्यों आते हैं।

9. अद्भुत उन्माद:
इसके दो अर्थ हो सकते हैं: किसी चीज़ का रोमांचक अंत या वास्तविक जीवन में सेक्स जीवन में आनंद की चाह।



Click it and Unblock the Notifications