Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
दिवाली 2020: इस दिन बनने वाला है विशेष संयोग, लक्ष्मी-गणेश की मिलेगी कृपा
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 14 नवंबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणपति की विशेष पूजा की जाती है।

दिवाली पूजा का खास महत्व होता है मगर इस साल कुछ ऐसे संयोग पड़ रहे हैं जिससे ये दिन और अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है। दरअसल इस दिन गुरु ग्रह अपनी राशि धनु और शनि ग्रह अपनी राशि मकर में रहेंगे। वहीं इस दिन शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच का रहेगा। जानकारों के अनुसार इस तरह का योग 499 साल पहले 1521 में बना था। दिवाली के दिन इस तरह का योग बनने से धन संबंधी समस्याओं का हल मिलने की संभावना है।

दिवाली और लक्ष्मी पूजा
दिवाली का दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिये बेहद शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और मां का निवास बना रहता है। इस दिन भक्त लक्ष्मी माता का उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के पश्चात प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है। जानते है साल 2020 में माता लक्ष्मी के पूजन के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में।

दिवाली 2020 शुभ पूजन मुहूर्त (Diwali 2020 Lakshmi Pujan Timing)-
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक।
प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 8 बजकर 07 मिनट तक।
वृषभ काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से रात 7 बजकर 24 मिनट तक।

लक्ष्मी पूजन के लिए चौघड़िया मुहूर्त-
दोपहर में लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: 14 नवंबर की दोपहर 02 बजकर 17 मिनट से शाम को 04 बजकर 07 मिनट तक।
शाम में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम 07 बजकर 07 मिनट तक।
रात में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त: 14 नवंबर की रात 08 बजकर 47 मिनट से देर रात 01 बजकर 45 मिनट तक।
प्रात:काल में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त: 15 नवंबर को 05 बजकर 04 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक।



Click it and Unblock the Notifications
