Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Hanumanji in Dreams: सपने में हनुमान जी को देखना शुभ है या अशुभ?
ज्योतिष में सपनों का बहुत महत्व है। हर सपने का कुछ न कुछ दैनिक जीवन से सम्बन्ध होता है। ख़ास तौर पर सपने ब्रह्म मुहूर्त में दिखे तो उसका विशेष महत्व है। मुश्किल तब होती है जब हम सपनो का अर्थ समझ नहीं पाते हैं। अगर आपको सपने में बजरंगबली दिख जाएं तो ज्योतिष के हिसाब से उसके ये अर्थ हो सकते हैं।

हनुमान जी की मूर्ति
यदि सपने में हनुमान जी की मूर्ति दिख जाए तो समझ लीजिये की निकट भविष्य में आपका कोई संकट दूर होने वाला है। अगर कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें जीत हो सकती है, अगर कोई परीक्षा है तो उसमें पास हो सकते हैं।

हनुमान जी के गायें भजन
अगर सपने में आप खुद को हनुमान जी का भजन या कीर्तन गाते हुए देखते हैं या किसी और को भजन कीर्तन करते देखते हैं तो फिर समझ लीजिये की आपका अध्यात्म से जुड़ाव होने वाला है और आपके फंसे हुए कार्य अब निष्कर्ष पर आने वाले हैं।

हनुमान जी की पूजा
अगर सपने में आपने देखा है कि कहीं पर हनुमान जी की पूजा हो रही है तो इसका मतलब ये हो सकता है कि बहुत जल्द आपके जीवन में कोई शुभ कार्य होने वाला है। परिवार में जल्द ही उत्सव का माहौल होने वाला है।

हनुमान जी का बाल रूप
अगर सपने में हनुमान जी का बाल रूप दिख जाये तो ख़ुशी का मौका है। ज्योतिष के हिसाब से इसका अर्थ ये है कि जल्द ही आप कोई नयी विद्या सीखने वाले हैं। हो सकता है आप कोई नया कार्य आरम्भ करें, जैसे कोई नया व्यापार अथवा नया प्रोजेक्ट।

पंचमुखी हनुमान के दर्शन
हनुमान जी का एक शक्तिशाली रूप है पंचमुखी हनुमान जी। अगर सपने में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति दिख जाये तो समझ लीजिये आपके बहुत सारे कार्य सफल होने वाले हैं। इसका मतलब है कि हनुमान जी की आप पर विशेष कृपा है और शत्रु को आप परास्त कर पाएंगे।

हनुमान जी का गुस्सैल रूप
अगर सपने में हनुमान जी का गुस्साया हुआ रूप जिसे रौद्र रूप भी कहते हैं वो दिख जाये तो भी बहुत शुभ होने वाला है। हनुमान जी ये संकेत दे रहे हैं कि हाल फिलहाल में ही आपने कोई गलत कार्य किया है तो उसे सुधार लीजिये। ये एक चेतावनी वाला सन्देश है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
