Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
सपने में शिवजी ने दिए हैं दर्शन तो जान लें इसका अर्थ, भविष्य के लिए मिल रहा है कोई बड़ा संकेत
सपने में दिखाई देने वाली चीजों का संबंध आने वाले समय से जुड़ा माना जाता है। ये भविष्य की तरफ इशारा करती हैं। आमतौर पर सपने में दिखी चीजें हम भूल जाते हैं, मगर कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जिनके साथ जुड़े रहस्य को जानने के लिए मन बेचैन रहता है। जानते हैं सपने में यदि शिवजी दर्शन दें या फिर उनसे जुड़ी कोई चीज आपको सपने में नजर आए तो इसका क्या अर्थ है।

सपने में शिवलिंग दिखाई देना
यदि आपको सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप पूर्व जन्म में महादेव के भक्त थे। आपके जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण जल्द होगा। समाज में आपका मान-समान बढ़ेगा। आपकी तरक्की होगी। आर्थिक रूप से भी आपकी स्थिति बेहतर होने की आशा है।

सपने में स्वयं शिवजी के दर्शन होना
यदि स्वयं शिवजी ने सपने में आकर दर्शन दिए हैं तो आप बड़े ही सौभाग्यशाली हैं। यह संकेत देता है कि आपके जीवन में शुभता का प्रवेश हो चुका है और अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। यह आपकी इच्छा पूर्ति का संकेत देता है। यदि इस तरह का सपना आपने देखा है तो आप शिवजी के मंदिर जाकर उनकी पूजा करें।

सपने में शिव पार्वती को साथ देखना
यदि सपने में भगवान शिव और माता पार्वती एक साथ एक साथ नजर आते हैं तो जल्द ही आपकी किस्मत बदलने वाली है। यह सपना शुभता का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि भविष्य में आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। यदि किसी अविवाहित व्यक्ति को सपने में शिव-पार्वती के दर्शन होते हैं तो इसका अर्थ है कि वह जल्द ही विवाह के बंधन में बंध सकता है।

सपने में शिव मंदिर का दिखना
सपने में शिव मंदिर का दिखना शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ है कि आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकलने वाला है। आने वाला समय सकारात्मकता से भरा होगा और जीवन में खुशियां आएंगी।

सपने में त्रिशूल या डमरू का दिखना
सपने में त्रिशूल का नजर आना शुभ माना जाता है। त्रिशूल शक्ति का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में संकटों का नाश शीघ्र ही हो जाएगा। सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में डमरू का नजर आना भी शुभ होता है।

सपने में शिवजी का उग्र रूप
यदि सपने में भगवान शिव उग्र रूप में तांडव करते हुए नजर आते हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह अशुभ संकेत देता है। शिव जी का रौद्र रूप उनके क्रोध को दर्शाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
