Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Eid-ul-Fitr 2023 Moon Sighting: इस देश में नजर आ गया ईद का चांद, जानें भारत में कब मनेगी ईद
रमजान का पाक़ महीना अब अपने अंत की ओर है, और इसका समापन ईद के त्यौहार से होता है। ईद-उल-फितर जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है, रमजान के आखिर में मनाई जाती है।
यह इस्लाम के पाक़ दिनों में से एक है। इस्लाम के दसवें महीने शव्वाल की शुरुआत ईद-उल-फितर से ही होती है।

चाँद दिखने के बाद लोग मीठी ईद मनाते हैं, अल्लाह से अपने सुख-स्वास्थ्य की दुआ मांगते हैं और जश्न मनाते हैं। जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी ईद?
कब मनाई जाएगी भारत में ईद?
इस वर्ष ईद-उल-फितर सऊदी अरब में 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। ऐसे में भारत में ईद 22 अप्रैल को होगी। भारत में केवल केरल राज्य में ही सऊदी अरब के अनुसार, 21 अप्रैल को ईद होगी, लेकिन देश के अन्य राज्यों में 22 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। 20 अप्रैल को सऊदी में चाँद दिखा, इसलिए 21 को वहां ईद का जश्न होगा। भारत, इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों में एक दिन बाद 22 अप्रैल की ईद होगी।
क्यों मनाई जाती है ईद?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पैगम्बर मुहम्मद के मक्का से मदीने की ओर प्रवास के बाद, पवित्र शहर मदीने में ईद-उल-फितर मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पैगम्बर हज़रात मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी, उसी के जश्न में ईद का त्यौहार मनाने की रीत शुरू हुई। जीत के जश्न में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया था, तभी से मीठी ईद मनाई जाने लगी।
ऐसे मनाई जाती है ईद?
ईद के दिन की शुरुआत सुबह की पहली प्रार्थना से होती है। उसके बाद परिवार के लोग मीठी खीर या सेवइयां खाते हैं। इसके बाद लोग नये कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को उपहार देते हैं। मिलकर ईदगाह जाते हैं और ईद की नमाज़ अदा करते हैं। इस दिन छोटे बच्चों को ईदी भी दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
