Latest Updates
-
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं
Happy International Women's Day: आपके जीवन को खूबसूरत बनाने वाली हर महिला को करें विश
हर वर्ष 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता है। इस विशेष दिन महिलाओं की समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता को सराहा जाता है। इस मौके पर अपने क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ, अलग अलग संस्थानों द्वारा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। अपने आस-पास की महिलाओं को इस विशेष दिन पर ख़ास सन्देश के माध्यम से विश करें और महिला दिवस पर उन्हें ख़ास महसूस कराएं -

नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नग पग तल में,
पीयूष स्रोत सी बहा करो, जीवन के सुन्दर समतल में।।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना।

मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख दुःख में शामिल शक्ति है वो,
नमन है उन नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई!

तुम हंसती रहो, तुम चहकती रहो,
तुम प्रेरणा बनकर चमकती रहो,
तुम हक़ के लिए लड़ो समाज से
एक बदलाव हो तुम्हारी आवाज़ से।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

सबके जीवन का आधार,
महिला है ईश्वर का बेशकीमती उपहार।
हैप्पी विमेंस डे!

सम्मान दिलाया जाए,
लड़कियों को पढ़ाया जाए,
उन्हें भी हुनर आसमान
छूने का सिखाया जाए।

हर घर, हर दिल, हर अहसास,
ख़ुशी का हर पल आपके बिना अधूरा है,
केवल आप ही इस दुनिया को पूरा कर सकते हैं
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रेम अधूरा औरत के बिना,
मान अधूरा औरत के बिना,
घर अधूरा औरत के बिना,
संसार अधूरा औरत के बिना,
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व है नारी,
दुखों को दूर करके, खुशियों को बिखेरे नारी।
महिला दिवस मुबारक हो!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
