Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Happy Republic Day 2024 Wishes : देशभक्ति से भरे ये संदेश भेजकर सभी को दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
Happy Republic Day Wishes in Hindi with Images : भारत गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत ने पहला गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 में मनाया था। साल 2024 में देश 75वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। गौरतलब है कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था।
गणतंत्र दिवस के लिए इस तिथि को इसलिए चुना गया था क्योंकि 26 जनवरी 1929 को कांग्रेस ने अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास किया था। देशभर में 26 जनवरी को सरकारी अवकाश घोषित होता है।
गणतंत्र दिवस हमारे गौरव, लोकतांत्रिक और संवैधानिक होने का त्योहार है और इस मौके पर आप देशभक्ति से भरे ये संदेश भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1.
बता दो आज इन हवाओं को
जला कर रखो इन चिरागों को
लहू देकर जो ली आजादी
टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

2.
ना पूछो ज़माने से कि क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिंदूस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

3.
संस्कार, संस्कृति और शान मिले,
ऐसे हिंदू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
रहें हम सब ऐसे मिलजुल कर,
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिलें।

4.
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का बस जियो वतन के नाम पर

5.
ना सरकार मेरी है !
ना रौब मेरा है !
ना बड़ा सा नाम मेरा है !
मुझे तो एक छोटी सी बात का गर्व है,
मैं "हिन्दुस्तान" का हूं और "हिन्दुस्तान" मेरा है।

6.
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे, हर एक दिल में हिंदूस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं, भारत मां के लिए ही हर सांस रहे
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं



Click it and Unblock the Notifications
