Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
भारत का अंतिम ज्योतिर्लिंग है घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, जानिए इससे जुड़े फैक्ट्स

भारत में भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं। हर मंदिर की अपनी अलग पौराणिक मान्यता है। देश दुनिया से श्रद्धालु इन मंदिरों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने आते हैं। लेकिन भारत के मशहूर भगवान शिव के इन 12 ज्योतिर्लिंग का अपना अलग ही महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इन 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव ने खुद प्रकट होकर अपने दर्शन दिए थे। जिसके बाद इन सभी जगहों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की गई। इन सभी ज्योतिर्लिंगों की अपनी अलग विशेषताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति अपनी लाइफ में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप माफ हो जाते हैं। इन्हीं 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है। जो सभी ज्योतिर्लिंग में सबसे अंतिम और छोटा ज्योतिर्लिंग है। तो आइए जानते हैं घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में...
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की खासियत
1. घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत का सबसे छोटा ज्योतिर्लिंग है। इस मंदिर का आकार 240 * 185 फीट है। मंदिर के बीच भगवान विष्णु के दशावतार का चित्रण भी हुआ है।
2. घृष्णेश्वर मंदिर में तीन द्वार का निर्माण किया गया है। गर्भगृह के सामने एक बड़ा सा मंडप भी बनाया गया है। मंदिर के निर्माण में 24 खंभे बनाए गए हैं। इन सभी खंभों पर प्राचीन समय के शिलालेख और हस्तलिपियां बनी हुई हैं।
3. इस मंदिर में भगवान शिव के पिण्ड का मुंह पूर्व दिशा की ओर रखा गया है। इतना ही नहीं इस मंदिर की दीवारों पर प्राचीन समय के हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें भी बनाई गई हैं। गर्भगृह के पूर्व दिशा की ओर शिवलिंग है।
4. इतिहास से पता चलता है कि भगवान शिव के इस मंदिर का पुनर्निर्माण देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपनी देख रेख में करवाया था। इस मंदिर से थोड़ी ही दूरी पर एलोरा की विश्व प्रसिद्ध गुफाएं भी हैं। इन गुफाओं में कैलाश नाम की गुफा सर्वश्रेष्ठ और सबसे सुंदर है। पहाड़ को काटकर इन गुफाओं का निर्माण किया गया है।
5. शास्त्रों के मुताबिक इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है। श्रद्धालुओं को सुख-शांति और संतान की प्राप्ति भी होती है।
6. पौराणिक कथाओं के मुताबिक घुश्मा नाम की महिला की भक्ति से खुश होकर भगवान शिव ने इस स्थान पर उन्हें अपने दर्शन दिए थे। जिसके बाद घुश्मा को भगवान शिव ने संतान सुख का आशीर्वाद भी दिया था। इस ज्योतिर्लिंग को लेकर ये मान्याता है कि जिन जोड़ों को संतान नहीं होती, अगर वो एक साथ यहां आकर संतान प्राप्ति की मनोकामना मांगे तो वो जरूर पूरी होती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Kindly consult the concerned expert before practising or implementing any information and assumption.



Click it and Unblock the Notifications
