Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
International Day of Families: अगर ऐसा है आपका परिवार तो आप हैं लकी
मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ उसे बनाने वाला ही जानता है, तोड़ने वाला नहीं। दुनिया के लिए आप सिर्फ एक अकेले व्यक्ति हैं मगर परिवार के लिए आप उनकी पूरी दुनिया हैं। हर इंसान के लिए परिवार के लिए अलग अलग मायने है।
एक छोटे बच्चे के लिए उसका घर ही पहला स्कूल और मां पहली टीचर होती है। पिता के कांधे पर बैठकर वो दीन-दुनिया को समझता है। घर के बड़े बुजुर्गों से जिंदगी के उसूल सीखता है।

स्कूल, दफ्तर, कॉलेज, फैक्ट्री, कारखाना, इंसान काम करके थक हारकर अपने परिवार के पास पहुंचकर ही सुकून पाता है। इंसान हमेशा परिवार के लिए छटपटाता है। कोई इंसान घर से दूर जाता है तो उसका मकसद अपने परिवार के लिए ही बेहतर जिंदगी सुनिश्चित करना होता है।
परिवार ही है जो हर दुःख में साथ खड़ा होता है तो छोटी सी कामयाबी पर उत्सव जैसा जश्न मनाता है। परिवार ने बहुत कुछ दिया है, इंटरनेशनल फैमिली डे के मौके पर उनको ये प्यारे संदेश भेजकर इतना तो जता ही सकते हैं कि आपको भी उनकी फ़िक्र है।

1.
हम एक मकान में रहते हैं, वो घर तब बनता है जब हम अपने परिवार के साथ रहते हैं।

2.
अगर हर इंसान शिक्षा से पहले संस्कार, व्यापार से पहले व्यवहार और भगवान से पहले माता-पिता को समझे तो ज़िन्दगी में कभी कोई कठिनाई नहीं आएगी।

3.
एक परिवार उस पेड़ की तरह है जो तेज़ धूप में छाया देता है।

4.
जो दिन परिवार के साथ बीते वो ज़िन्दगी है और जो दिन परिवार के बिना बीते वो उम्र है।

5.
रोटी कमाना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन परिवार के साथ रोटी खाना बड़ी बात है।

6.
अपने वो नहीं होते जो सिर्फ तस्वीरों में साथ खड़े होते हैं बल्कि अपने वो होते है हो तकलीफों में साथ खड़े होते हैं।

7.
परिवार साथ रहने से नहीं बल्कि साथ जीने से बनता है।

8.
बहुत से लोग भाग्य बना सकते हैं लेकिन बहुत कम लोग परिवार बना पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
