Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
ब्रेकफास्ट में खाएं सूजी चिल्ला
Veg
oi-Staff
सुबह की शुरुआत अगर कुछ हेल्दी खा कर की जाए तो आपकी सेहत अच्छी रह सकती है। अगर हर सुबह आप यह सोंचती हैं कि आज ब्रेकफास्ट में क्या बनाया जाए तो इसकी चिंता अब छोड़ दीजिये। आज हम आपको बताएंगे सूजी चिल्ला बनाने की रेसिपी। यह टेस्टी सूजी चिल्ला काफी यम्मी लगता है। इसे बनाने के लिये आपको रवा तथा दही की आवश्यकता पडे़गी। आइये जानते हैं ब्रेकफास्ट में सूजी चिल्ला बनाने की विधि।
आसानी से बनाएं बेसन एग पैनकेक
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- रवा- 2 कप
- दही- 1 कप
- पानी- 1/2 कप
- सब्जियां- 1 कप प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, गाजर, मटर
- धनिया- मुठ्ठीभर
- हरी मिर्च- 2
- नमक- स्वादअनुसार
- मिर्च- चुटकीभर
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- एक कटोरे में रवा, दही और पानी मिक्स करें। फिर इसे एक घंटे के लिये किनारे रख दें।
- जब इसमें खमीर उठ जाए तब इसमें कटी हुई सब्जियां और धनिया मिक्स करें।
- अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, नमक और मिर्च पावडर को ठीक मात्रा में डालें।
- नॉन स्टिक तवे पर तेल डाल कर गरम करें, फिर उस पर चिल्ले का घोल बीच में डाल कर फैलाएं।
- जब यह पक जाए तब इसे पतल कर अच्छी तरह कुरकुरा सेंक लें।
टिप-
कोशिष करें कि इसमें थोड़ी कम मिर्च डालें। जब इस डिश में मिर्च कम रहेगी तो यह अपने आप ही और ज्यादा स्वादिष्ट रहेगी। इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Suji Chilla Recipe For A Great Morning
Story first published: Thursday, January 8, 2015, 11:03 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2015



Click it and Unblock the Notifications