Latest Updates
-
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी
जानिए सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा जून का महीना
इस महीने आपके जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर बदलाव आने वाले हैं। दिन-ब-दिन आपके कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर हो पाएंगे। हर काम को पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। इससे आप दूसरों को आकर्षित कर पाने में सफल हो पाएंगे।
आपकी राशि में सूर्य की उपस्थिति सकारात्मक ऊर्जा दे रही है और इससे आपको ज़रूरत पड़ने पर पॉजीटिव एनर्जी मिलेगी। अपने रोज़मर्रा के काम के अलावा और भी कई चीज़ों में उलझ सकते हैं, इससे आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। काम में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। पारिवारिक मुद्दों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। दूसरों से कान्टैक्ट बनाना चाहते हैं तो अपने मुक़ाबला करने वाले स्वभाव को थोड़ा बदल लें। जिम या एरोबिक्स से फिट रहने की कोशिश करें। चलिए जानते हैं जून का महीना आपके लिए कैसा रहेगा।

सेहत
इस महीने किसी बीमारी की वजह से बहुत खर्चा हो सकता है जिस कारण आप मानसिक और शारीरिक रूप से तनाव महसूस करेंगे। आप समझ नहीं पाएंगे कि ये सब आपकी सेहत के लिए ही हो रहा है। आप फिटनेस क्लास ले सकते हैं। इसके अलावा सेहत का पूरा ध्यान रखें।
बाहर का खाना ना खाएं वरना तबियत खराब हो सकती है। अगर ज़्यादा मन करे तो थोड़ा बाहर का खाना खा सकते हैं। पैकेज्ड फूड से भी दूर रहें। इस महीने मानसिक रूप से आप सेहत के कारण तनाव महसूस करेंगे। अगर आपको लगता है कि दवाएं असर नहीं कर रही हैं तो आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।
करियर
ऑफिस में आसानी से बॉस को खुश कर पाएंगें। वो आप पर पहले से ज़्यादा ध्यान दे सकते हैं जिससे बाकी लोगों को जलन हो सकती है। ये परिस्थिति आपके पक्ष में भी हो सकती है और विपक्ष में भी। आपको अपने बॉस के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखने हैं। खुद पर ज़्यादा घमंड ना करें। ऐसा करने से आपके सहकर्मी आप पर हावी हो सकते हैं जिससे ऑफिस का माहौल खराब होगा।
आर्थिक स्थिति
इस महीने आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर पाएंगे। दीर्घकालीन निवेश के लिए अच्छा समय है। अपनी किसी हॉबी पर पैसे खर्च कर सकते हैं जिससे आपको पैसों की तंगी हो सकती है। सेहत पर भी पैसे खर्च हो सकते हैं।
निवेश से लाभ के संकेत हैं लेकिन आपको अपने पैसों का गलत उपयोग नहीं करना चाहिए। घर को रेनोवेट करवाने की सोच सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने से पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे। हालांकि, आपको दोस्ती के बीच पैसों के लेन-देन को नहीं लाना चाहिए। दोस्तों को पैसे उधार ना दें।
लव लाइफ
इस महीने आप अपने पार्टनर से ढेर सारी बातें करने वाले हैं। रिलेशनशिप में हैं तो ये महीना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अपने रिश्ते में ईमानदारी रखें। किसी तीसरे को अपने मसलों में ना लेकर आएं वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस समय अपने पार्टनर पर विश्वास करें वरना परिस्थिति और ज़्यादा मुश्किल हो जाएगी।
विवाहित जातक अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।
शुभ अंक: 2 और 6
शुभ रंग: हरा और नीला



Click it and Unblock the Notifications
