Latest Updates
-
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
मासिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा जून का महीना
कुछ लोगों को इस साल के आगाज़ में परेशानियों का सामना करना पड़ा होगा जबकि कुछ लोगों के लिए साल के ये शुरुआती महीने भाग्यशाली रहे होंगे। जो बीत गया उसे तो आप बदल नहीं सकते हैं लेकिन हां भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकर उनके लिए तैयार ज़रूर रह सकते हैं। ज्योतिष के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आने वाले समय में आपके जीवन में क्या होने वाला है। आज हम आपको बता रहे हैं कि जून का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा। तो चलिए जानते हैं जून माह का राशिफल।
मेष : 21 मार्च – 20 अप्रैल
इस समय आपके दिमाग में कई योजनाएं आ सकती हैं। कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर होंगे और आप लोगों से अच्छे संपर्क बना पाएंगे। सही संपर्क बनाने की कोशिश करें। मन के विचारों को साफ करने के लिए ध्यान का सहारा ले सकते हैं। कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले दूसरों की स्थिति को भी समझ लेना बेहतर होता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं लेकिन फिजूलखर्ची से बचें।

वृषभ : 21 अप्रैल – 20 मई
इस महीने काम ही आपकी प्राथमिकता रहेगी। अपने लक्ष्यों पर नज़र रखें और पूरे दिल से काम करें। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि सब कुछ आपके मन मुताबिक हो इसलिए आक्रामक होने की ज़रूरत नहीं है। जंकफूड से दूर रहें और संतुलित आहार लें। अपने काम से सीनियर्स का ध्यान खींच पाएंगे। इसे आप अपने प्रमोशन में काम ला सकते हैं। नए निवेश से लाभ होगा। रिलेशनशिप में समझौते करने पड़ सकते हैं।
मिथुन : 22 मई – 21 जून
आप परिस्थिति को अपने पक्ष में कर पाएंगे। काम की वजह से तनाव ना लें। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। यात्रा से मन को शांति मिलेगी। करियर में बदलाव आ सकता है। दुर्घटना हो सकती है इसलिए सावधानी बरतें। रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों को समझदारी से सुलझाएं।
कर्क : 22 जून – 22 जुलाई
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इसलिए आपको ज़्यादा प्रयास करने की ज़रूरत नहीं है। काम और घर दोनों को ही महत्व दें। काम में आप खुद को नज़रअंदाज़ सा होता महसूस करेंगे। उम्मीद ना छोडें और काम करते रहें। आपको अपने काम का श्रेय ज़रूर मिलेगा बस थोड़ा धैर्य रखें। अतीत में लिए गए सही निर्णयों का फल मिलने का समय आ गया है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जितना हो सके परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह : 23 जुलाई – 21 अगस्त
काम के लिए प्रशंसा मिलेगी जिससे आप संतुष्ट महसूस करेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना आपके अपने ही आपसे दूर जा सकते हैं। ऑफिस में आपके ऊपर राजनीति हो सकती है। ऐसे लोगों पर ध्यान ना दें और अपने काम पर फोकस करें। अपने काम को दिलचस्प बनाने के लिए अपनी रचनात्मक सोच को जगाएं। फिजूलखर्ची से बचें। मानसिक तनाव की वजह से सेहत खराब हो सकती है। आराम भी करें। रिलेशनशिप में ईमानदारी बरतें।
कन्या : 22 अगस्त – 23 सितंबर
आप अपने जीवन में आए विकल्पों में उलझे रहेंगे। धार्मिक रूझान से आपको इसके जवाब मिल सकते हैं। खुद पर विश्वास रखें। काम में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। तनाव और बेचैनी की वजह से जंकफूड खाने का मन करेगा जिससे सेहत खराब हो सकती है।
तुला : 24 सितंबर – 23 अक्टूबर
दिल और दिमाग दोनों अलग दिशा में जाएंगे, ऐसे में कोई भी निर्णय लेना मुश्किल हो जाएगा। अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल करें। आपको समझना चाहिए कि रिश्तों में दिल और आर्थिक मसलों में दिमाग से सोचना चाहिए। काम में कई अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। गलत तरीके से धन कमाना आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपनी किसी रोमांचक हॉबी को पूरा कर सकते हैं। रिलेशनशिप में कई उतार-चढ़ाव आएंगें।
वृश्चिक : 24 अक्टूबर – 22 नवंबर
काम में बहुत कुछ दिलचस्प चीज़ें करने को मिलेंगी। अपने रोज़ के शेड्यूल से आप बोरियत महसूस करेंगे। सोशल लाइफ में सभी आपको पसंद करेंगे। करियर में बदलाव के लिए ये अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी जिससे आप कर्ज चुका पाएंगें। योग और ध्यान को अपनाएं। इससे आप स्वस्थ महसूस करेंगे। पहली नज़र के प्यार में पड़ सकते हैं।
धनु : 23 नवंबर – 22 दिसंबर
काम में आपकी प्रतिभा को देखकर आपको कई अवसर मिलने वाले हैं। लोगों से खुलकर बात करना सीखें। दूसरों को खुद पर हावी ना होने दें। सभी को खुश रख पाना मुमकिन नहीं है इसलिए अगर कोई आपकी बात का बुरा भी मान जाए तो चिंता ना करें। सोच-विचार करके ही आर्थिक निर्णय लें। रोज़मर्रा की लाइफ से छुटकारा पाने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। अपने रिश्ते को लेकर आप पहले से ज़्यादा भावुक होते जाएंगे लेकिन आपका पार्टनर आपको निराश कर सकता है।
मकर : 23 दिसंबर – 20 जनवरी
इस महीने आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। कई चीज़ें आपके प्रति सकारात्मक रूख रखेंगी। सीनियर आपको नोटिस कर सकते हैं जिससे प्रमोशन मिलने में मदद मिलेगी। पैसों को लेकर मुश्किलें आ सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पैसा और समय दोनों की बचत करें। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है।
कुंभ : 21 जनवरी – 18 फरवरी
आपके मार्ग में कई चीज़ें अचानक से होंगी। सकारात्मक चीज़ों पर ध्यान दें और आगे बढ़ें। काम को लेकर अपको बहुत ज़्यादा धैर्य बनाए रखने की ज़रूरत है। बच्चों और परिवार के साथ समय बिताएं। आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा। आय और लाभ में संतुलन बना रहेगा। थोड़ा-बहुत खर्चा भी हो सकता है।
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
इस महीने ऐसी कई चीज़ें होंगी जो आपको भावनात्मक रूप से कमज़ोर बना सकती हैं। स्वार्थी ना बनें और दूसरों की ज़रूरतों का भी ध्यान रखें। दूसरों के संपर्क में रहें। निवेश के लिए सही समय नहीं है। हालांकि, किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है। योग और एरेबिक्स से स्वस्थ और सक्रिय रह सकते हैं। आपकी वजह से ही आपकी शादीशुदा ज़िंदगी बर्बाद हो सकती है। आप अपने रिश्ते को बचाने के सभी प्रयास बंद कर चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
