Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
भगवान शिव के आभूषण हैं नाग, नागपंचमी पर 125 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग
भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। सावन का महीना हिंदू धर्म के मानने वालों के लिए बहुत खास होता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव शिवलिंग में निवास करते हैं। सप्ताह के सोमवार शंकर भगवान को समर्पित माने गए हैं और सावन में इस दिन की मान्यता और बढ़ जाती है। सावन का महीना आते ही भारतीय त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। सावन में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है।

नागपंचमी पर 125 साल बाद बनेगा दुर्लभ योग
इस बार नागपंचमी पर बहुत ही दुर्लभ योग बनने वाला है। 125 साल के बाद लोगों को ऐसा खास योग मिलने वाला है। 2019 के सावन माह के तीसरे सोमवार को नागपंचमी होगी। सावन का सोमवार होने के कारण नागपंचमी पर्व की महत्ता कई गुना बढ़ जाएगी। सावन माह में सोमवार के दिन नागपंचमी होना बहुत ही दुर्लभ होता है। इतना ही नहीं, इस संयोग से संजीवनी महायोग बनेगा। इस वर्ष सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी श्रावण माह के श्रेष्ठ मुहूर्त में पड़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्णा तिथि होगी, साथ ही सोम का नक्षत्र हस्त भी मौजूद है। सिद्धि योग के साथ ये वर्ष की श्रेष्ठ पंचमी तिथि होगी।

नागदेव की पूजा
भगवान शिव अपने आभूषण के तौर पर नाग को धारण करते हैं। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग देव की पूजा करने की रिवायत है। नागपंचमी के दिन भगवान शिव की खास पूजा की जाती है और सावन का सोमवार होने की स्थिति में लोग उनका आशीर्वाद लेने शिवालय भी जाते हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। कालसर्प दोष का पूजन करने के लिए भी बेहद शुभ योग होगा।

नाग पंचमी तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल पंचमी तिथि 4 अगस्त को शाम 6.48 बजे से प्रारंभ होगी और 5 अगस्त को दोपहर 2.52 बजे तक रहेगी। 5 अगस्त को नागपंचमी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:49 से 8:28 के बीच में रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications