Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
करवाचौथ से शुरू हो रहा है नवंबर माह, जानें दिवाली-छठ जैसे सभी बड़े त्योहारों की तारीख
भारत अपनी रंग-बिरंगी तहजीब की वजह से दुनियाभर में अलग मकाम रखता है। यहां सालभर तीज त्योहारों का सिलसिला लगा रहता है। नवंबर महीने का आगाज होने के साथ ही गुलाबी ठंड की दस्तक भी मिल चुकी है। नवंबर माह में करवाचौथ के साथ त्योहारों की झड़ी लग जाएगी।

इस माह में धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे महापर्व आने वाले हैं। नवंबर महीने में फेस्टिव सीजन की धूम रहेगी। इन खास दिनों के लिए आप कुछ स्पेशल तैयारी करना चाहते हैं तो पहले जान लें इन त्योहारों की तिथि। आइये देखते हैं पूरी लिस्ट।

4 नवंबर 2020: करवा चौथ
नवंबर महीने की 4 तारीख को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन यह व्रत रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना पूर्ति के लिए इस दिन निर्जला व्रत करती हैं।

8 नवबंर 2020: अहोई अष्टमी
अहोई अष्टमी का व्रत 8 नवंबर, रविवार के दिन रखा जाएगा। अहोई अष्टमी दीपावली से एक सप्ताह पहले पड़ता है। यह व्रत तारों को अर्घ्य देने के बाद पूर्ण होता है।

11 नवंबर 2020: रमा एकादशी
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता है। इस साल 11 नवंबर के दिन रमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है।

13 नवंबर 2020: धनतेरस
साल 2020 में धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत (कृष्ण) भी पड़ रहा है।

14 नवंबर 2020: दिवाली
हिंदू धर्म के मानने वाले लोगों के लिए दिवाली बड़ा त्योहार है। हरा साल यह पर्व कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 नवंबर शनिवार के दिन मनाया जाएगा। रौशनी के इस त्योहार के दिन माता लक्ष्मी और गणपति भगवान की विशेष पूजा की जाती है। इसी दिन नरक चतुर्दशी भी है।

15 नवंबर 2020: गोवर्धन पूजा
दिवाली के अगले ही दिन यानि कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है।

16 नवंबर 2020: भाई दूज
भाई दूज का त्योहार भाई बहन के रिश्ते की पवित्रता का प्रतीक है। यह इन दोनों के बीच के अटूट रिश्ते और स्नेह को दर्शाता है। इस साल भाई दूज का पर्व नवंबर माह की 16 तारीख को मनाया जाएगा। भाई दूज को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि भी कहा जाता है।

20 नवंबर 2020: छठ पूजा
छठ पूजा को महापर्व कहा जाता है। छठ पूजा का यह उत्सव कार्तिक महीने की शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। इस साल छठ पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। छठ पूजा में सूर्य देव की उपासना की जाती है और साथ ही छठी माई को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लिया जाता है।

25 नवंबर 2020: देव उठनी एकादशी
इस साल देव उठनी एकादशी 25 नवंबर को है। ऐसी मान्यता है की देवउठानी एकादशी के दिन भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से उठते हैं और इसके साथ ही मंगल कार्यों का आयोजन फिर से शुरू हो जाता है।

30 नवंबर 2020: कार्तिक पूर्णिमा
इस साल कार्तिक पूर्णिमा 30 नवंबर को है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आठवां महीना कार्तिक महीना होता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है। मान्यता है कि इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था। गंगा अथवा पवित्र नदी में इस दिन स्नान किया जाता है और गरीबों को दान देने की परंपरा है।



Click it and Unblock the Notifications
