Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
कभी भूल कर भी इन पेंटिग्स को अपने बेडरूम में ना लगाएं
ऐसी कई चीज़ें है जो हमारे स्वास्थ्य और संबंधों पर असर डाल सकती हैं। अगर आप अपने आस पास सकारात्मक ऊर्जा से घिरे हैं तो आप खुद भी सकारात्मक रहते हैं और घर से नकारात्मकता दूर भागती है।
कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जो हमें अपने घर के अंदर नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। नकारात्मक चीज़ों के आस पास रहने से ना सिर्फ आप नकारात्मक बनते हैं, यह आपके व्यक्तित्व पर भी असर डालती है और आपके संबंधों में खटास आने लगती है।
इस आर्टिकल में हम यह बताने वाले हैं कि ऐसी कौन सी पेंटिंग हैं जो आपको अपने बेडरूम में बिलकुल भी नहीं रखनी चाहिए। यह पेंटिंग नकारात्मक चीज़ें दर्शाता है जिससे आपके सम्बन्ध आपके पार्टनर से भी खराब हो सकते हैं। इन पेंटिंग के बारे में और जानें।
वास्तु टिप्स के अनुसार ये चीजे ना रखें अपने घर में

मॉडर्न आर्ट कही जाने वाली अस्पष्ट छवियां
मॉडर्न आर्ट कही जाने वाली ऐसीं अस्पष्ट छवियों को अपने बेडरूम में बिलकुल न रखें। इससे यह समझ आता है कि आप और आपका पार्टनर भी किसी निर्णय को लेने में समर्थ नहीं हो पा रहे और चीज़ें अस्पष्ट होती दिख रही हैं।

दो मास्क वाली पेंटिंग
यह पेंटिंग कई घरों में पाई जाती है। घर में मास्क पेंटिंग रखना छोड़ दें क्योंकि इससे आप अपने संबंधों में भी मुखौटा पहनने लगते हैं और इससे सम्बन्ध और बिगड़ते हैं।

पॉलीगामी पेंटिंग
हम सब ने ऐसी तस्वीरें देखी हैं जहाँ एक पुरुष कई महिलाओं के साथ दिखाया गया हो। इस पेंटिंग में पॉलीगामी को दर्शाया गया है और यह आप अपने बेडरूम में बिलकुल भी न रखें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध में दरार आ सकती है।

युद्ध वाली पेंटिंग
यह ऐसी पेंटिंग हैं जिन्हें बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए। जिन पेंटिंग में मरे हुए लोग, बुलेट, रोते हुए बच्चे हों उसे बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

हंटर की पेंटिंग
हंटर की पेंटिंग जो अपने शिकार के इंतज़ार में हो या फिर शिकार को मार चुका हो, एक शादीशुदा जोड़े की ज़िन्दगी में हिंसा ही ला सकता है में नहीं इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आपके घर में ऐसी कोई पेंटिंग न हो।



Click it and Unblock the Notifications
