Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सामुद्रिक शास्त्र में छिपा है आपके हेयरफॉल और बेजान होते बालों का राज
अच्छे खान पान और देखभाल के बाद भी अचानक से बाल टूटने लग जाते है। डॉक्टर को दिखाने के बाद डाइट में बदलाव और ऐसे कई कोशिशों के बाद भी हेयरफॉल की समस्या का कोई हल नहीं निकलता है। अगर हम आपको कहें कि बालों के टूटने और और आपके घने लम्बें बालों के पीछे ज्योतिष शास्त्र का हाथ होता है तो? दरअसल सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के प्रत्येक अंग से जुड़े पूरे और गहरे विश्लेषण के बारे में चर्चा की गई है।
बाल भी आपके शरीर का एक हिस्सा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर पर बालों का कम या ज्यादा होने से लेकर, इसके सिल्की-स्ट्रेट, कर्ली, चमकदार या सूखे न होने तक बालों से जुड़ी हर एक बात आपके भविष्य से जुड़ी होती है। बालों के बदलते स्वरुप से आप अपने आने वाले कल से जुड़े संकेतों को पहचान सकते है। आइए जानते है सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपके बालों से जुड़े संकेतों के बारे में-

सिर पर बाल कम होना
सिर पर बाल कम होने की स्थिति दो मौके पर होती है। पहला, जन्म से ही व्यक्ति के सिर पर बाल ना होना या कम होना। ऐसी स्थिति अच्छी नहीं मानी जाती। ऐसे लोग अक्सर बीमार रहते हैं और कभी कोई भी काम पूरा करने के लिए इन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। दूसरा जब समय के साथ आपके बाल कम होने लगे।
ये बाल कम होने की दूसरी स्थिति व्यक्ति को सौभाग्यशाली बनाता है। बालों का गिरना-झड़ना या अचानक कम होना आपको परेशान कर सकता है लेकिन यह जानकर जरूर आपको थोड़ा बेहतर महसूस होगा कि अचानक से हुए इस हेयरलॉस के पीछे बहुत सारी वजह होती है।
गंजापन आना
ये तो आपने बचपन में घर में बड़े-बुर्जुगों को कहते हुए सुना होगा कि गंजापन आना धनवान की निशानी होती है। जी हां अगर आपके सिर पर बाल कम होने लगें और गंजापन आने लगे तो समझें कि आने वाले वक्त में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी और आपका अच्छा वक्त आने वाला है। और आप काफी धनवान होने वाले है। सिर के बीच से बाल कम होना या पूरी तरह चला जाना निकट भविष्य में आपको होने वाले धन लाभ का संकेत हैं। सबसे बड़ी बात यह होती है यह धन आपके जीवन में स्थायी तौर पर रहता है और आपके जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव भी आते है। ऐसे लोग हर प्रकार से सुखी-संपन्न जीवन जीते हैं।
आसपास से बाल गायब हो जाना
लेकिन अगर सिर के टॉप पर बाल हों और दोनों किनारों से बाल जाने लगें तो ऐसे लोगों को सफलता मिलती तो है लेकिन देर से मिलती है। जीवन में इन्हें भी सफलता और सम्मान मिलता अवश्य है लेकिन उसका लाभ ये खुद बहुत कम ही उठा पाते हैं। इनके कमाए धन और सम्मान का लाभ इनके परिवार को मिलता है और यह सिर्फ एक पीढ़ी तक सीमित नहीं रहता, पल्कि पीढियों तक होता है। कई पीढ़ियां इसके लिए इनकी शुक्रगुजार होती हैं।
दो मुंहे बाल की समस्या
सामुद्रि शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सिर में एक रोमकूप में एक बाल होना ही शुभ होता है। ऐसे बाल ही उत्तम होते हैं, लेकिन यदि एक बाल से कई शाखाएं निकली हों, तो ऐसे व्यक्ति का स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहता है। ऐसे लोग दो विचारधाराओं के मध्य उलझे रहते हैं। किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उन्हें सफलता नहीं मिलती।
पतले बाल वाले
जिनके लोगों के बाल पतले होते हैं, उनका स्वभाव उत्तम होता है। वह व्यक्ति उदार, प्रेमी, दयालु, संकोची तथा संवेदनशील भी होता है। इसके विपरीत मोटे एवं कड़े बालों वाले लोगों में उत्तम स्वास्थ्य एवं उच्च जीवन शक्ति होती है।
जब बाल हो जाए रुखे और बेजान
आपके बालों का टेक्सचर भी आपके आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ कहता है। बालों का अचानक से रूखा, उलझा हुआ और चमकहीन हो जाना आने वाले वक्त में परेशानियां आने का इशारा करते हैं। इसके ठीक विपरीत चमकदार और सिल्की बाल आपके आपके अच्छे समय की ओर इशारा करते है और बताते है कि जल्द ही आपको किसी चीज में सफलता और शोहरत मिलने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications
