Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
19 साल बाद सावन में बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस बार होंगे 4 सावन के सोमवार
भगवान शिव की आराधना का पावन मास सावन इस साल शुभ संयोग के साथ शुरू होगा, सावन माह इस बार 28 जुलाई से शुरू होगा। इस साल का सावन का महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि 19 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार सावन का महीना 28 या 29 दिनों का नहीं रहेगा बल्कि पूरे 30 दिनों तक चलेगा।
दरअसल इस बार का सावन 30 दिनों का होने के पीछे अधिकमास पड़ने के कारण हुआ है। हर तीन साल में एक बार अधिकमास पड़ता है।

इस बार सावन में चार सोमवार के व्रत होंगे, पहला सावन का सोमवार 30 जुलाई को होगा। ऐसी मान्यता है कि सावन में सोमवार को व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से घर में सुख - समृद्वि आती है। आइए जानते है कि इस बार कब कब सोमवार का व्रत पड़ेगा।
सावन का महीना और सोमवार की प्रमुख तिथियां
इस बार सावन का महीना 28 जुलाई से आरम्भ होने जा रहा है जो 26 अगस्त रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। इस बार सावन माह में चार सोमवार के व्रत पड़ेंगे, जिनकी तिथियां ये है-
- सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को होगा।
- सोमवार 6 अगस्त 2018 को सावन का दूसरा सोमवार पड़ेगा।
- 11 अगस्त 2018: हरियाली अमावस्या
- 13 अगस्त 2018 को श्रावण का तीसरा सोमवार हरियाली तीज और होगा।
- सावन का आखिरी सोमवार 20 अगस्त के दिन पड़ेगा।
- 15 अगस्त को नागपंचमी का पर्व होगा।
ऐसे करें पूजा
- जल्दी उठकर स्नान आदि कर स्वच्छ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान की सफाई करें।
- शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें।
- भोलेनाथ के सामने आंख बंद शांति से बैठें और व्रत का संकल्प लें।
- सुबह और शाम को भगवान शंकर व मां पार्वती की अर्चना जरूर करें।
- भगवान शंकर के सामने तिल के तेल का दीया प्रज्वलित करें और फल व फूल अर्पित करें।
- ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें।
- शिवलिंग पर पंच अमृत, नारियल व बेल की पत्तियां चढ़ाएं।
- सावन सोमवार व्रत कथा का पाठ करें और दूसरों को भी व्रत कथा सुनाएं।
- पूजा का प्रसाद वितरण करें और शाम को पूजा कर व्रत खोलें।
कुंवारों के लिए खास
वैसे तो सावन का सोमवार में हर किसी की मनोकामना पूरी हो जाती है लेकिन जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, सावन के सोमवार में पूजा करने से उनका जल्द विवाह हो जाता है जिनकी हो चुकी है, उन्हें सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
मंगल गौरी व्रत से होगा मंगल
सावन महीने की एक बात और खास है कि इस महीने में मंगलवार का व्रत भगवान शिव की पत्नी देवी पार्वती के लिए किया जाता है। सावन के महीने में किए जाने वाले मंगलवार व्रत को मंगला गौरी व्रत कहा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
