Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Sapne Me Purvaj Dekhna: सपनों के जरिये पूर्वज देते हैं संकेत, जान जाएंगे तो होगी तरक्की
सपनों की दुनिया रहस्यमयी है। अब तक हम सपनों को ठीक तरह से समझ नहीं पाए हैं। लेकिन धर्म ग्रंथों, ज्योतिष, शास्त्रों और पुराणों की मदद से सपनों का संकेत समझा जा सकता है। पूर्वज देवता सदृश माने जाते हैं जो अपने वंश की रक्षा और सम्पन्नता के लिए योगदान देते रहते हैं। अगर सपने में मृत पिता, माँ, दादा, दादी या अन्य कोई पूर्वज दिखाई दे तो इसके कई संकेत हो सकते हैं। आइये आपको कुछ संकेतों के बारे में बताते हैं।

सपने में बार बार दिखें पूर्वज
अगर पूर्वज बार बार सपने में आते हैं तो इस बात का संकेत है की उनको गति प्राप्त नहीं हुई अर्थात कोई स्थान प्राप्त नहीं हुआ है और वे भटक रहे हैं। ऐसे में आपको श्राद्ध और तर्पण करने की जरुरत है।

सपने में मांगे खाना या पानी
अगर सपने में कोई पूर्वज आकर कुछ मांग रहा हो जैसे की पानी या भोजन तो यह अच्छे संकेत नहीं है। इसका अर्थ ये हो सकता है कि कुछ बुरा होने वाला है। इसके उलट अगर वो कुछ दे रहे हों तो संकेत अच्छा है।

रोते दिखें पूर्वज
अगर आपके पूर्वज सपने में आकर रो रहे हों तो इसका संकेत है कि हाल फिलहाल में आपने कुछ ऐसा काम किया है या आप ऐसा कोई कदम उठाने वाले हैं जो सही नहीं है।

सपने में नजर आएं पिता
अगर सपने में मृत पिता दिखाई दें और वो सामान्य दिखें तो इसका मतलब है कि वो चाहते हैं कि आपके जीवन कोई पिता तुल्य होना चाहिए। आप किसी व्यक्ति को पिता की तरह सम्मान दें और उनसे मार्गदर्शन लें।

पैरों के पास खड़े दिखें पूर्वज
अगर सपने में पूर्वज आपके पैरो के पास खड़े दिखाई दें तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई समस्या आने वाली है या पहले से कोई मुसीबत है तो वो बढ़ने वाली है।

पूर्वज का ऐसा सपना मुसीबत का देता है संकेत
अगर पूर्वज कुछ सेकेंड्स के लिए दिखें और फिर गायब हो जाएं तो वो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि कोई मुसीबत आने वाली है या कोई शत्रु हमला करने वाला है।

सपने में साथ चलें पूर्वज
अगर सपने में कोई पूर्वज आपके साथ साथ चल रहा हो तो ये संकेत बहुत अच्छा है। इसका अर्थ है कि वो हर परिस्थिति में आपके साथ हैं और उनका आशीर्वाद आपके साथ है।
व्यक्ति को हमेशा पूर्वजों का ध्यान करना चाहिए, उनका सम्मान करना चाहिए और उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। याद रखिये, पूर्वजो का स्थान देवता से कम नहीं है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
