Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
सपने में ये चीजें दिख जाए तो समझिए खुलने वाला है किस्मत का दरवाजा
सपने हर कोई देखता है। यह जीवन का बेहद सामान्य हिस्सा है। हम नींद में सपने देखते हैं और जागने के बाद उन पर ज्यादा गौर नहीं करते हैं। मगर स्वप्न शास्त्र की मानें तो व्यक्ति द्वारा देखे गए सपने का खास महत्व होता है। हमें कई बार सपने भी जीवन में होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं का संकेत दे जाते हैं। कुछ सपने ऐसे भी हैं जो भविष्य में आपकी चमकती किस्मत की तरफ इशारा करती है। इस लेख के माध्यम से जानने की कोशिश करते हैं कि ऐसे कौन से सपने हैं जो हमारे लिए गुडलक लेकर आते हैं।

नाचता हुआ मोर
यदि सपने में नृत्य करता हुआ मोर दिख जाता है तो इसका अर्थ है कि आपके करियर में एक अच्छा ग्रोथ आएगा। इतना ही नहीं, घर में कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। वहीं यदि सपने में मोर और मोरनी का जोड़ा साथ में नजर आ जाए तो विवाहित लोगों के लिए ये शुभ फल का संकेत देता है।

सफेद सांप
यूं तो सांप का नाम सुनकर ही मन में भय उत्पन्न हो जाता है मगर यदि आप सपने में सफेद सांप को पैर पर काटते हुए देखते हैं तो ये काफी शुभ होता है। इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपको एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। यह सपना आर्थिक स्थिति में सुधार आने का भी संकेत देता है। यदि आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो उससे आपको जल्द छुटकारा मिल जाएगा।

किसी पहाड़ पर चढ़ना
यदि आप सपने में खुद को किसी पहाड़ आदि जैसी ऊंची जगह पर चढ़ता हुआ देखते हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा संकेत है। यह स्वप्न इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपको नौकरी अथवा बिजनेस में तरक्की मिलने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में और मजबूत होगी।

आम
आम खाते हुए का सपना देखना बहुत ही मंगल घड़ी की तरफ इशारा करती है। इसका अर्थ है कि संबंधित व्यक्ति को संतान सुख मिलने वाला है या फिर उनसे कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के लिए भी ये सपना बहुत शुभ माना जाता है।

हाथी पर विराजे शनि देव
यदि आपके सपने में शनिदेव हाथी पर बैठकर दर्शन देने आते हैं तो ये आपके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। यह आपकी आर्थिक स्थिति की मजबूती का संकेत देता है। आपकी किस्मत चमकने वाली है और आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आपको आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ढैय्या व साढ़ेसाती झेल रहा हो तो इस सपने का अर्थ है कि वो अब शनि देव के प्रकोप से मुक्त है।



Click it and Unblock the Notifications