Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Self Confidence: दुनिया को जीतना है, तो ज़रूरी है सेल्फ कॉन्फिडेंस, जानें इसका मूल मंत्र

हर किसी के जीवन में एक वक्त ऐसा होता है जब वो अपने आपको काफी कमजोर समझने लगता है। उसे ऐसा लगता है कि अब वो जीवन में कुछ नहीं कर पाएगा, उसकी लाइफ खराब हो चुकी है। ऐसा वो अपनी पढ़ाई, करियर, रिलेशनशिप, मैरिज लाइफ या फिर जीवन के कई अन्य पहलुओं में असफल होने या फिर असफलता के डर या काफी मेहनत के बाद भी उसे रिजल्ट नहीं मिल पा रहा हो, तो ऐसे में वो अपना कॉन्फिडेंस लूज करने लग जाता है। लाइफ में हर किसी को कामयाब होना है, कौन चाहता है कि वो असफल हो। लेकिन सफलता पाने का सबसे बड़ा मूल मंत्र है अपने अंदर का कॉन्फिडेंस जगाए रखना। आप तभी सफल हो सकते हैं जब आपके अंदर किसी भी काम को करने का पूरा कॉन्फिडेंस होगा।

Self Confidence: अपने आप से पूछे ये सवाल
अपने कॉन्फिडेंस को दोबारा पाने या उसे बूस्ट करने के लिए आपको खुद से कुछ सवाल पूछने चाहिए। पहला सवाल ये कि आप करना क्या चाहते हैं ? दूसरा सवाल ये कि आपको गोल क्या है?, जिसे आप अचीव करना चाहते हैं ? इस बारें में आपसे बेहतर और कोई नहीं जान सकता है, क्योंकि कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना लक्ष्य के काम करते जाते हैं, जिसमें उनका मन नहीं होता है। इस वजह से वो काम भी सही तरह से नहीं हो पाते। आपको ये सवाल काफी गहनता के साथ स्वंय से पूछना होगा। इसके साथ ही आपको ये भी सवाल अपने आप से ही पूछना होगा कि आपकी पसंद क्या है और आप किस फील्ड में बेहतर कर सकते हैं। जब आपको इन सारे सवालों के जवाब मिल जाते हैं तो आप में खुद ब खुद कॉन्फिडेंस आने लग जाता है।

Self Confidence: खुद की तुलना दूसरों से करना बंद करें
जब आप अपनी तुलना दूसरों के साथ करते रहेंगे तब तक आप हमेशा अपने आपको हीन महसूस करेंगे। इसमें सबसे अहम बात ये है कि हर किसी की अपनी-अपनी क्षमता होती है, हर शख्स अपनी क्षमता के साथ काम करता है। सब के गोल अलग-अलग होते हैं, च्वाइस अलग होती है। हर शख्स एक-दूसरे से अलग है। इसलिए जब तब आप अपनी तुलना दूसरों से करना बंद नहीं करते तब तक आप अपने आप को लूजर ही समझते रहेंगे। आप अपनी कमियों में सुधार करें। दूसरे जो अच्छा काम कर रहे हैं, उनसे मोटिवेट होते रहें। इसके साथ ही सबसे जरूरी है अपनी क्षमता पर काम करें और उस पर विश्वास करें। क्योंकि कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है। इसलिए दूसरों से तुलना करना छोड़ अपने कॉन्फिडेंस को बूस्ट करें।

Self Confidence: बड़े गोल्स छोड़, छोटे गोल्स करें सेट
आपका कॉन्फिडेंस इसलिए भी लूज होता है क्योंकि आपने अपने लिए बड़े गोल्स सेट कर लिए है, जिनको पूरा होने में वक्त लगता है। इसलिए हमेशा पहले छोटे गोल्स सेट करें और उसे टाइम से पहले पूरा करने की कोशिश करें। जब आपका टार्गेट वक्त से पहले पूरा होगा तो आपको आगे के लिए भी कॉन्फिडेंस आएगा। बड़े गोल सेट करने से आपमें प्रेशर भी रहता है, जिससे आत्मविश्वास में कमी आने लग जाती है। इसलिए स्मॉल गोल्स को सेट कर कॉन्फिडेंट को बढ़ाना शुरू करें।

Self Confidence: गलतियों को एक्सेप्ट करना सीखें
कॉन्फिडेंस बढ़ाने का एक तरीका ये भी है कि आप अपनी गलतियों को स्वीकार करना सीखें। कई बार ऐसा होता है कि गलतियों के बोझ तले आप दबने लग जाते हैं। आपको पता है कि आप ने गलती की है और उस गलती का खामियाजा आपके साथ दूसरों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए गलतियों को स्वीकार करते हुए काम में आगे बढ़े, क्योंकि गलतियों से ही इंसान सीखता है। जब तक गलती नहीं होगी तब तक आप कुछ बड़ा नहीं कर सकते हैं। इतिहास में ऐसे कई उदाहरण हैं जिन्होंने सैकड़ों गलतियों के बाद बड़े इनवेंशन किये।

Self Confidence: खुद पर भरोसा रखें
आत्मविश्वास की चाभी है खुद पर भरोसा रखना। दूसरे क्या कहते हैं, क्या बोलते हैं इससे आपको फर्क नहीं पड़ना चाहिए। आपको तभी फर्क पड़ेगा जब आपके अंदर खुद पर भरोसा रखने की ताकत नहीं होगी। जब आप खुद पर भरोसा रखना सीख जाते हैं तब आप दुनिया का कोई भी काम कर सकते हैं। दुनिया को अपनी मुट्ठी में कर सकते हैं। दुनिया चाहे कुछ भी कहे, बस आप अपने पर भरोसा करके जीत हासिल कर सकते हैं। साथ ही अपने आत्म सम्मान में बढ़त होती है।

Self Confidence: निगेटिविटी से दूर रहें
जब तक आप नकारात्मकता से दूर नहीं जाते तब तक आप अपने आप में आत्मविश्वास नहीं बढ़ा सकते हैं। सफल होने के लिए हमेशा पॉजिटिव रहें। जब आप सफल होंगे तब कॉन्फिडेंस खुद ब खुद आता जाएगा। इसलिए हमेशा पॉजिटिव थिंक करें। इसके साथ आप नकारात्मक लोगों से भी दूर रहे। आप उनकी संगत में अपना कॉन्फिडेंस लूज करने लग जाते हैं। तो सबसे पहले निगेटिव लोगों से दूर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
