Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
रात को सपने में सांप ने डस लिया, सेक्स लाइफ से तार जुड़े होते है सपने में सांप को देखना
रात को अलग-अलग तरह के सपने हमारे जीवन के कई पहलूओं से जुड़े हुए होते हैं। रात में देखें गए सपने अक्सर भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पूर्व में संकेत दे देते हैं। इसी तरह सपने में सांप देखना भी हमारे जीवन से जुड़ी कई बातों की तरफ इशारा करता हैं। वेद-पुराणों के अनुसार सांप को बुरी शक्तियों का प्रतीक माना गया है। यदि आपको सपने में सांप दिखाई दे रहा है तो समझ लीजिए भविष्य में आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
वैसे सांप देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है, यह निर्भर करता है कि सपने में अपने सांप को किस अवस्था में देखा हें। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े लोगों की मानें तो जब राहु की आहट होती है तो सपने में सांप दिखाई दे सकता है और ये आपको फल देने वाला है जो शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है।

इलाज कराते हुए देखें तो -
यदि आपने स्वप्न में सांप के काटने के बाद डॉक्टर को इलाज करते हुए देखा तो यह अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपकी कामेच्छा शांत होने वाली है।

सपने में सांप का रंग -
सपने में सांप के अलग-अलग रंग भी कुछ न कुछ इशारा करते हैं। यदि आप स्वप्न में सांप को अपनी तरफ आता हुआ देखते हैं या आपको रास्ते में काला सांप दिखे तो समझना चाहिए कि व्यक्ति की सेक्सुअल इच्छा चरम पर है।

विवाहित व्यक्ति देखें तो
यदि कोई विवाहित महिला या पुरुष स्वप्न के दौरान काले सांप को रास्ते में देखें तो उसको समझ लेना चाहिए की उसका वैवाहिक जीवन सही नहीं चल रहा है। ऐसे में पति-पत्नी को अपने संबंध सुधारने का प्रयास करना चाहिए।

स्वप्न में सांप से खेल रहे हैं तो -
यदि आप सपने में खुद को सांप के साथ खेलता हुआ देखते हैं तो इसका मतलब है आप आशिक मिजाज है। ऐसे पुरुष या महिला की संभोग और सहसवास की प्रबल इच्छा होती है। ऐसे व्यक्ति की सेक्सुअल इच्छा उस पर हावी रहती है और वह कोई भी दूसरा काम अच्छे से नहीं कर पाता।

सपने में सांप को मारना -
यदि आपको सांप को मारने का स्वप्न दिखाई दें तो यह आपके लिए अच्छा है। इसका मतलब है निकट भविष्य में आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करने वाले हैं। इसका दूसरा मतलब यह हो सकता है कि आपको अचानक धन प्राप्ति होने वाली है।

सपने में नाग दिखाई दें तो -
सपने में नाग दिखाई देता है, ऐसे देखकर बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है। स्वपन में नाग देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है आपके जीवन में सुख-समृद्धि आने वाली है। काला नाग दिखाई दें तो यह आपके आर्थिक रूप से मजबूत होने की तरफ इशारा करता है।

सपने में सांप पीछा करते हुए दिखे तो
अगर कभी सपने में आपको सांप आपके पीछे दौड़ते हुए नजर आएं तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से भयभीत हैं या किसी सच्चाई को स्वीकारने से डर रहे हैं जिसे आपको स्वीकारना नहीं चाहते हैं।

सांप के दांत देखना -
यदि आपको स्वप्न में सांप के दांत दिखाई दें तो इसका सीधा सा मतलब है कि आपको कोई अपना नजदीकी रिश्तेदार या मित्र हानि पहुंचा सकता है। सपने के कुछ दिन बाद तक किसी भी काम में सोच-समझकर ही कदम उठाए।

सांप-नेवले की लड़ाई
स्वप्न में सांप और नेवले की लड़ाई देखना शुभ नहीं माना जाता। यदि आपको दोनों की लड़ाई दिखाई दें तो समझ लीजिए आपको किसी कारणवश कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

कुंडलिनी शक्तियों का प्रतीक है सर्प
हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सर्प कुंडलिनी शक्तियों का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर सर्प आपके सपने मेंआया है तो इसका अर्थ है कि आपकी आध्यात्मिक साधना की शक्तियां जागृत होकर मूलाधार चक्र से ऊपर की ओर बढ़ रही हैं। इसका अर्थ है कि आपकी रचनात्मकता बढ़कर तरक्की की ओर अग्रसर हो चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
