Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
घर में लग गयी है आग या आप खुद फंसे हों आग के बीच, जानें इस तरह के सपनों का क्या है मतलब
जीवन में आग का बहुत अधिक महत्व है। अगर आपको सपने में आग दिखाई देता है तो इसका कोई न कोई संकेत जरूर होता है और इसका जवाब आपको स्वप्न शास्त्र में मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि सपने में दिखाई देने वाली घटनाएं हमारे भविष्य को लेकर कई बातें बता सकती हैं और कई बार वो वर्तमान समय में हमारी सोच का ही अक्स बनकर दिखाई देते हैं। सपनों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। आज जानते हैं कि अगर आपको सपने में आग दिखाई देता है तो उसका क्या अर्थ है।

अपने ऑफिस या दुकान में आग देखना
सपने में अगर आप अपनी दुकान या ऑफिस को जलता हुए देखते हैं तो ये इस बात की ओर इशारा है कि बिजनेस में जल्द ही आपको लाभ होने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है।

सपने में खुद को भयंकर आग में फंसा देखना
अगर आप सपने में आग देखते हैं और वो कंट्रोल से बाहर फैलती जा रही है तो आपको चिंतित होने की जरुरत नहीं है। इस सपने का अर्थ है कि आपका मानसिक तनाव अब जल्द ही समाप्त होने की कगार पर है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ये आपके विदेश यात्रा की तरफ भी इशारा करता है। वहीं अगर आप सपने में आग के बीच खुद को फंसा हुआ पाते हैं और खुद को बचा नहीं पा रहे हैं तो इसका मतलब ये भी है कि आपके शरीर में पित्त की समस्या बढ़ने की संभावना है। अगर आप इस तरह का सपना देखते हैं तो अपना चेकअप जरूर करा लें।

आप खुद बुझा रहे हों आग
इस तरह का सपना जीवन में आने वाली नकारात्मक घटनाओं की तरफ इशारा करती है। ये संकेत देता है कि आने वाले समय में किसी के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ भी इस तरह की स्थिति पैदा हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आप सभी के साथ अपने रिश्तों को अच्छा बनाकर चलें।

खुद के घर में आग लगी देखना
अपने घर में आग देख लेने से हर इंसान को घबराहट होगी। यदि आप सपने में अपने घर को जलता देखें तो चिंता न करें। आपके परिवार या आप पर किसी भी तरह का संकट नहीं आएगा। दरअसल ये संकेत देता है कि जल्द ही आपके घर नया छोटा मेहमान आने वाला है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके मनपसंद जीवनसाथी की खोज शीघ्र ही पूर्ण होगी।



Click it and Unblock the Notifications
