Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Watch Surya Grahan 2023: शुरू हो चुका है साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें लाइव स्ट्रीम
साल 2023 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं और 20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक 'हाइब्रिड सूर्य ग्रहण' होगा, जिसे निंगलू ग्रहण भी कहा जाता है। साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख के महीने की अमावस्या के दिन पड़ रहा है।
साथ ही दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को घटित होगा। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, और सूर्य के दृश्य को पूरी तरह या आंशिक रूप से अस्पष्ट कर देता है। इससे उस भाग की रोशनी बाधित होती है और अंधेरा छा जाता है।

20 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण भारत से प्रत्यक्ष तौर पर तो नहीं देखा जा सकेगा परन्तु इसको इंटरनेट के माध्यम से लाइव देखा जा सकता है।
किन जगहों पर सीधे दिखेगा सूर्य ग्रहण?
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी तिमोर और पूर्वी इंडोनेशिया में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार 20 तारीख की सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे के बीच यह ग्रहण रहेगा। इस समय लाइव स्ट्रीम के माध्यम से भारत में भी लोग इसका अनुभव कर सकते हैं।
आप सूर्य ग्रहण को यहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं:
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या होता है?
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण एक दुर्लभ घटना है और यह तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है और पूरे सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध कर देता है और इसे पृथ्वी तक पहुंचने से रोकता है। पृथ्वी की सतह घुमावदार है, कई बार ग्रहण पूर्ण ग्रहण और कुंडलाकार ग्रहण के बीच स्थानांतरित हो सकता है क्योंकि चंद्रमा की छाया दुनिया भर में चलती है। इस ग्रहण को 'निंगालू' के नाम से भी जाना जाता है।
2023 में कब पड़ेंगे अगले ग्रहण?
इस साल अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को पड़ेगा, जबकि साल के दो चंद्र ग्रहण 5-6 मई और 28-29 अक्टूबर को लगने वाले हैं।
2023 के बाद कब पड़ेगा अगला हाइब्रिड सूर्य ग्रहण?
आखिरी सूर्य ग्रहण 2013 में पड़ा था। अब 20 अप्रैल 2023 के बाद अगला सूर्य ग्रहण 2031 में पड़ने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
