Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
तुलसी पूजा से जुड़ी 4 बातें जो हर भक्त को पता होनी चाहिए, एक गलती बन सकती है दुर्भाग्य का कारण
Tulsi Puja Niyam: तुलसी माता का पूजन हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे घर में लगाने और पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली आती है। खासतौर पर कार्तिक मास में तुलसी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में तुलसी माता की सेवा करने से घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मगर आपकी एक गलती से आपके घर के सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल सकती है।
जो लोग ये समझते हैं कि तुलसी को पानी देकर वो एहसान कर रहे हैं वो ये जान लें कि ये उनका भ्रम है क्योंकि तुलसी कोई साधारण पौधा नहीं है बल्कि मां लक्ष्मी का स्वरूप है। ऐसे में तुलसी की पूजा के नियमों की अनदेखी करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में अशांति या बाधा आ सकती है। इसलिए हर व्यक्ति को तुलसी पूजा के सही नियम और विधि का ध्यान रखना चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे चार अनिवार्य नियम, जिन्हें अपनाकर आप तुलसी माता की कृपा और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पा सकते हैं। इन नियमों का पालन न सिर्फ आपके घर में सुख-शांति लाता है, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

कब और क्यों नहीं डालना चाहिए तुलसी में पानी
बता दें कि तुलसी में रविवार और एकादशी के दिन पानी नहीं देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां लक्ष्मी अपने आराध्य श्री हरि विष्णु के लिए उपवास रखती हैं। ऐसे में तुलसी में इस दिन पानी देने से उनका व्रत खंडित हो जाता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। आप भी इस बात का खास ध्यान रखें।
कार्तिक मास में तुलसी पूजा का महत्व
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस पूरे माह में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक मास में तुलसी की आराधना करने से सभी पापों का नाश होता है, घर में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास स्थायी हो जाता है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है, इसलिए इस महीने में तुलसी पूजा करना शुभ और फलदायी होता है। इस समय तुलसी विवाह, तुलसी पूजन और दीपदान जैसे धार्मिक कार्य करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।
इन चार नियमों का करें पालन
1. बिना स्नान किए तुलसी को न छुएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
2. सूर्यास्त के बाद तुलसी को न छूएं और न ही तोड़ें।
3. तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें।
4. तुलसी को सूखने न दें, क्योंकि माना जाता है कि घर में कोई परेशानी आती है तो वो उसे अपने ऊपर ले लेती है।



Click it and Unblock the Notifications
