Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
आज ही सिरहाने के नीचे रख लें ये चीज, मां लक्ष्मी धन के साथ देंगी सुख समृद्धि का आशीर्वाद
वास्तु शास्त्र ने हमेशा ही मानव जीवन के संबंध और हमारे घरों में महत्वपूर्ण दशा-दिशा के बारे में नीतियां और सुझाव दिए हैं। वास्तु शास्त्र यह भी बताता है कि घर में किन चीज़ों को रखना चाहिए और किन चीज़ों को नहीं।
वास्तु शास्त्र की यह नीतियां घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के संतुलन को बनाये रखने में मदद करती हैं। जानते हैं ऐसी कौन सी चीज़ें हैं जिनको सोते समय सिरहाने पर रखा जाना चाहिए जिससे आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी-

मोर पंख
मोर के पंख का धार्मिक रूप से विशेष महत्व होता है क्योंकि यह श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय होता है। मोर के पंख को सोते समय अपने पास रखने से जीवन में आ रही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
लहसुन की कली
बुरी नज़र और नकारात्मकता से दूरी रखने के लिए लहसुन का प्रयोग किया जाता है। रात को सोते समय लहसुन की एक कली सिरहाने पर रखने से जीवन से नकारात्मकता दूर रहती है।
इलायची
छोटी हरी इलायची को सोने से पहले अपने पास रखने से भाग्य जागता है और अच्छा समय शुरू होता है।
तुलसी के पत्ते
वास्तु और धार्मिक नज़रिए से घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ होता है। तुलसी के पत्ते शयनकक्ष में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
एक रुपए का सिक्का
सोने से पहले तकिये के नीचे या सिरहाने के करीब एक रुपए का सिक्का रखने से जीवन में धन की समस्या खत्म होती है।
हल्दी की गाँठ
सोने से पहले अपने सिरहाने के पास एक पीले कपड़े में हल्दी की गाँठ को बांधकर रखें। इससे नौकरी के योग बनते हैं और धन समृद्धि के योग बनते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications