Latest Updates
-
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व
मोमोज, डंपलिंग, वॉनटन और डिम सम्स में क्या है अंतर

जब भी आप किसी रेस्तरां में एशियाई फूड्स ऑर्डर करते हैं, तो मेन्यू देखकर कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं। डम्पलिंग्स, डिम सम्स, वोटॉन्स और मोमज के अलग-अलग नाम देखकर मन में एक ही सवाल आता है, कि ये सब तो एक ही चीज होती है। इन सभी चीजों को हम मोमोज ही समझते हैं। लेकिन ये सभी चीजें एक दूसरे से बिल्कुल अलग होती हैं। ऐसे में किसी दोस्त से मिलने जाने पर या ऑफिशियल पार्टी या मिटिंग में खुद को किसी शर्मिंदगी से बचाने के लिए आपको इन सभी के बीच का फर्क पता होना बहुत जरूरी है। ताकि आप अपने पसंद की चीजों को बिना किसी परेशानी के ऑर्डर कर सकें। ये तो हम सभी जानते हैं कि मोमोज, डम्पलिंग्स, डिम सम और वॉन्टन स्टफ्ड डो फूड्स है। लेकिन इन सभी चीजों के बीच क्या अंतर है, आइए जानते हैं।
मोमोज
भारत में मोमोज को कौन नहीं जानता, हर गली, मार्केट, रेस्तरां में मोमोज खाने के दिवाने आपको आसानी से मिल जाएंगे। मोमोज गेहूं के आटे या मैदे से तैयार किया जाता है। मोमोज चाइनीज नहीं बल्कि एक तिब्बती डिश है। इसमें आमतौर पर लोग सब्जियां, पनीर या चिकन से भरते हैं। लेकिन भारत में मोमोज में लोगों ने अपने टेस्ट के मुताबिक बदलाव किया है। मोमोज को लाल चटनी के साथ परोसा जाता है।
डिम सम्स
डिम सम्स को मैदा से भरने वाले नाश्ते के आकार की एक डिश है। डिम सम कैंटोनीज़-शैली के स्टीम्ड बाइट-साइज़ का खाद्य पदार्थ हैं, जिसे चाइनीज भाषा में कहते हैं 'दिल को छूना'। चाइना में डिम सम्स को ट्रेडिशनल तरीके से एक कप चाय या अन्य पेय पदार्थों के साथ सर्व किया जाता है। मोमोज और डम्पलिंग्स के विपरित किसी भी आटे के स्टार्च के साथ डिम सम तैयार किया जा सकता है। जिस कारण ये ज्यादा क्लियर नजर आता है। मोमोज के मुकाबले इसकी ऊपरी परत बहुत ज्यादा पतली होती है। कई सामग्रियों को एक साथ मिलाकर इसे तैयार किया जाता है। डिमसम्स को आप किसी भी तरह के आटे के स्टर्च से तैयार कर सकते हैं।
वॉनटन
वॉनटन भी मोमोज फैमिली का ही एक हिस्सा है। वॉनटन चीन के उत्तरी भागों में उत्पन्न हुआ। मोमोज, डम्पलिंग्स और डिमसम्स से विपरीत ये वर्गाकार आकार का होते हैं। इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। मोमोज, डिमसम्स भी तले जा सकते हैं। लेकिन वॉनटन को हमेशा सिर्फ तलकर ही बनाया जाता है। इसका स्वाद अदरक और लहसुन के बेहतरीन टेस्ट के साथ तैयार किया जाता है। ये क्रिस्पी और परतदार होता हैं।
डम्पलिंग्स
डम्पलिंग्स भी एक मशहूर चाइनीज डिश है। लेकिन यह सिर्फ गेहूं के आटे, नमक और पानी से तैयार किया जाता है। मोमोज और डिम सम के विपरीत, डम्पलिंग में फिलिंग वाली भी हो सकती है, और नहीं भी हो सकती है। डम्पलिंग्स को स्टीम करने के साथ आप इसे पैन फ्राई, फ्राई भी कर सकते हैं। या फिर इसे उबाल कर या बेक करके भी खा सकते हैं। आमतौर पर डम्पलिंग्स में मछली, चिकन या सब्जियों की फिलिंग की जाती है। आसान शब्दों में आप इसे भारतीय गुजिया का नमकीन वर्जन समझ सकते हैं। डम्पलिंग्स को आप अपने हिसाब से किसी भी आकार में बना सकते हैं।
मोमोज, डंपलिंग और डिम सम्स में अंतर
- मोमोज आमतौर पर आकार में बेलनाकार होते हैं और डिम सम्स आमतौर पर गोल आकार में बनाए जाते हैं।
- भारत में मोमोज बहुत आसानी से किसी भी मार्केट या रेस्तरां में आपको मिल जाएंगे। लेकिन डंपलिंग्स और डिम सम्स एक असाधारण डिश के विकल्प हैं, जो कुछ ही रेस्तरां में मिलते हैं।
- डंपलिंग और डिम सम्स चाइनिज डिश है, लेकिन मोमोज एक तिब्बती डिश है।
- सभी मोमोज और डंपलिंग डिम सम्स हो सकते हैं, लेकिन सभी डिम सम्स मोमोज और डंपलिंग नहीं बन सकते हैं।
- मोमोज और डिम सम्स आकार में छोटा होता है, लेकिन डंपलिंग किसी भी आकार और साइज के हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
