Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
सेलेब्रिटी: फैट भी और हॉट भी !!
बॉलीवुड में आप अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि कब क्या चीज फैट बन जाए और कब क्या चीज हॉट। यहां समय के साथ-साथ हिरोइनों का फिगर भी बदलता रहता है। आजकल बड़े ही जोरों-शोरों से हिरोइनों के बीच स्लिम फिगर का बुखार चढ़ा हुआ है, लेकिन यहां पर कई ऐसी भरे बदन वाली भी सेलेब्रिटियां हैं, जो देखने में काफी हॉट हैं। इनमें से विघा बालन, सोनाक्षी सिन्हा और परीणिती चौहान अव्वल मानी जा रहीं हैं। इन हिरोइनों का मानना है कि ये फैट नहीं बल्कि स्वस्थ्य और हॉट हैं। चलिये और जानते हैं इन फैट एंड हॉट सेलेब्रिटीज के बारे में थोड़ा और-

फैट सेलेब्रिटी जो करती हैं रॉक-
1. विघा बालन- डर्टी पिच्चर में अपने मोटापे के चलते विघा को कई सारे ताने सुनने को मिले। लेकिन वह ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो अपने क्रिटिक्स पर इतना ज्यादा ध्यान नहीं देती। बल्कि उन्होंने तो इस मूवी में भारी-भरकम शरीर को इस्तमाल कर के इतनी अच्छी एक्टिंग की कि उन्हें ना केवल आईफा बल्कि नेशनल अवार्ड तक मिल गया।
2. सोनाक्षी सिन्हा- बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले ही सोनाक्षी से ज्यादा उनके फिगर की चर्चा आम हो गई थी। जब सोनाक्षी मूवीज में नहीं आईं थी तब वह दो साइज और फैली हुई थीं। सोनाक्षी ने बड़ी ही चालाकी से लोगो का ध्यान अपने फिगर से हटा कर अपनी एक्टिंग और खूबसूरत आंखों पर केन्द्रित कर दिया है। यह कारण है कि सोनाक्षी को लोग उनकी खूबसूरती की वजह से बहुत पसंद करने लगे हैं।
3. परिणिती चोपरा- चब्बी चीक वाली यह गर्ल बचपन में बहुत मोटी थी, लेकिन अब इन्होंने अपना वेट थोडा मैनेज कर लिया है। यह खुद के फिगर से खुश हैं और अपने आपको स्वस्थ्य बताती हैं। परिणिती के पैर पर काफी चर्बी है, जिसे वह बेहरत ढंग के कपड़े पहन कर छुपा सकती हैं।
4. सुनीधी चौहान- ऐसा माना जाता है कि महिलाओं का वजह शादी के बाद और भी ज्यादा बढ जाता है। सुनीधी चौहान को देख कर यह बात फीमेल सेलेब्रिटियों पर भी लागू हो जाती है। लेकिन आग की तरह आवाज वाली सुनीधी चौहान मोटी हो कर भी ग्लो करती हैं और बहुत ही प्यारी लगती हैं।
5. रानी मुखर्जी- हमने रानी को मोटा होते हुए देखा, पतला भी देखा और अब सेक्सी रुप में भी देख लिया है। वेट पुट ऑन करना रानी की प्रवृत्ति है। जब यह शुरु शुरु में मूवी वर्ल्ड में आईं थी, तो थोड़ी मोटी थीं। लेकिन समय के साथ इन्होंने अपने फिगर के साथ एक्सपेरिमेंट किया। खैर हमें तो आदत है रानी को अलग-अलग रूपों में देखने की और हम उन्हें ऐसे ही पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications