Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉलीवुड की सबसे मनमोहक मुस्कान वाली अदाकारा
मनमोहक और सुंदर मुस्कान किसी का भी दुख-दर्द पल में हर सकती हैं। अगर आप बॉलीवुड में ही नज़र डालें तो आप एक नहीं बल्कि बहुत सी ऐसी एक्ट्रेस पाएंगे जिनकी ना केवल एक्टिंग बल्कि मुस्कान भी इतनी दिलकश है कि उस पर जान छिड़कने का मन करे। आज हम कुछ इन्हीं बॉलीवुड की कुछ मनमोहक मुस्कान वाली एक्ट्रसों के बारे में बात करेंगे जिनकी एक स्माइल पर आप फिदा हो जाते हैं।
मधुबाला- मुमताज जहां से जानी जाने वाली मधुबाला की ना केवल मुसकान ही दिलकश थी बल्कि उनकी एक्टिंग में भी बहुत दम था। यह 60 के दशक की अभिनेत्री देखने में अत्यंत आकर्षक थी। यही नहीं इनकी फोटो कुछ एमेरिका की मैगजीनों में भी छपी थी। मधुबाला का वह गाना भीगी-भागी जो कि फिल्म, चलती का नाम गाडी़ से था, उसमें उनकी मुस्कान और लुक दोंनो ही आग लगा रहे थे।

माधुरी दीक्षित- बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की मुस्कान का पूरे बॉलीवुड में दूर-दूर तक कोई मुकाबला नहीं है।भेल ही इन्होंने बॉलीवुड से छुट्टी ले ली हो लेकिन इनकी स्माइल का बोलबाला अभी भी कायम है। यह नाचने में भी अव्वल हैं और एक्टिंग में भी इनका कोई जवाब नहीं है।
जूही चावला- मिस इंडिया रह चुकी जूही चावला ने जब अपना करियर एक्टिंग में बनाया तो लोग इनकी मासूम सी मुस्कान पर मर मिटे। फिल्म कयामत से कयामत तक में जूही ने अपनी एक्टिंग और स्माइल से लोगो का दिल जीत लिया। आज के दिन में जूही के ना केवल लड़के ही बल्कि लड़कियां भी बहुत बड़ी फैन हैं।
प्रीती जिन्टा- क्या कहना में मुस्कुराती हुई डिंपल वाली लड़की प्रीती जिन्टा का कहर कोई नहीं भूल सकता। इनके गालों पर पड़े डिंपल इनकी मुस्कान में चार चांद जोड़ देते हैं। ना केवल इनकी मनमोहक मुस्कान बल्कि इनकी खिलखिलाती हंसी भी बिल्कुल असली लगती है। स्क्रीन पर प्रीती की मुस्कान देख कर ऐसा लगता है कि मानों सारा टेंशन खतम हो गया हो।
ऐश्वर्या राय- बॉलीवुड में अपनी सुंदरता का लोहा मनवा चुकी मिस वर्ल्ड, ऐश्वर्या राय की ना केवल आंखें ही खूबसूरत हैं बल्कि इनकी मुस्कान में भी जादू है। हम तो कहते हैं कि ऐश्वर्या राय की सुंदरता इनकी स्माइल से ही पूरी होती है। ऐश्वर्या की मुस्कान के ना केवल यहीं पर दीवाने हैं बल्कि बाहर विदेशों में भी इनकी स्माइल पर लोग मर मिटते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
