Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
नेट साडी: सेलेब्रिटीज़ की नई पसंद
नया फैशन बदलते देर नहीं लगती और कब पुराना फैशन लौट कर वापस आ जाए इसकी भी कोई गैरंटी नहीं होती। फैशन के बारे में यदि सीखना हो तो हमारे सेलेब्रिटीज़ से सीखिये जो मिनी स्कर्ट से लेकर साड़ियों तक के डिजाइनों को पूरी दुनिया में फेमस कर देती हैं। वैसे तो आजकल बाजारों में साड़ियों की कई वैराइटी उपलब्ध हैं, लेकिन नेट की साड़ियों का जवाब नहीं।
जब बात किसी त्योहार या घर में पार्टी की हो तो महिलाएं अक्सर साडी ही पहनना पसंद करती हैं। यहां तक की यदि बात करें हमारी फिल्म इंडस्ट्री की तो विघा बालन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर, जैसी टॉप की हीरोइने भी इन मौको पर साडी ही पहनना ही पसंद करती हैं।
नेट की साडी अब एक नया ट्रेंड बन चुकी है जिसकी खास झलक देखने को मिली रेड कार्पेट, फैशन शो और अन्य सेलेब्रिटीज़ की शादियों में। आइये हम भी देखते हैं नेट की साड़ियों का थोड़ा सा जलवा।

ऐश्वर्या राय बच्चन
भारतीय सौंदर्य की मिसाल ऐश्वर्या राय इस नेट की साड़ी में अद्भुत लग रही हैं। महरून रेशमी और क्रीम रंग का नेट का पल्लू ज़री के काम से सजाया हुआ है। साथ ही इसके साथ पहना गया ब्लाउज भी कुछ कम नहीं है।

करीना कपूर
नई नवेली दुल्हन करीना को साडियों से बेहद लगाव है। इस काली रंग की साडी ने करीने जीरो फिगर को काफी उभार के प्रेजेंट किया है।

प्रीति जिंटा
जब तक है जान के प्रिमियर पर प्रीति वहां पर पीले रंग के लहंगा स्टाइल की नेट साडी पहन कर पहुंची।

रानी मुखर्जी
यह इस लहंगा स्टाइल की क्रीम और काली नेट साडी में बहुत ही सुंदर लग रही हैं। इसमे साथ ही ब्लैक स्लीव का ब्लाउज, मोती की ज्वैलरी और साथ में एक बडी सी लाल रंग की बिंदी उनके लुक को और भी ज्यादा निखार रही है।

कटरीना कैफ
बॉलीवुड की बार्बी डॉल कटरीना ने क्रीम रंग की नेट साडी पहनी थी, जिसके बार्डर पर गोल्डन कढाई की हुई थी। इसके साथ रेड ब्लाउज इस रंग की साडी के साथ काफी सूट कर रहा है।

बिपाशा बसु
पीच कलर की नेट साडी में बिपाशा किसी बंम से कम नहीं लग रही हैं। इसके साथ उनका बिकनी स्टाइल का ब्लाउज तो मानो कहर ढा रहा हो।

दीपिका
लंबी और छरहरी काया की मालकिन दीपिका भी पीच कलर की इस नेट साडी में कोई कम खूबसूरत नहीं लग रही हैं।

ज़रीन खान
एक ज्वैरी के एड में जरीन ने हरे रंग के फिश कट के लहंगे वाली साडी पहनी है।



Click it and Unblock the Notifications
