Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
आखिर कब सीखेंगी विद्या फैशन का ज्ञान
फिल्मी जगत में भले ही विद्या ने कितना ही नाम और शौहरत कमा लिया हो लेकिन फैशन का ज्ञान उन्हें अभी तक नहीं हुआ है। वह अपने लुक को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। अभी हाल ही में हुए एक इवेंट में हमने विद्या को लाल रंग के अजीबो गरीब कपड़े में देखा। विद्या का यह अवतार देखने में काफी चौंकाने वाला था। ये इवेंट था रंका ज्वैलर्स का जिसके प्रेस कान्फ्रन्स में विद्या ने लाल और हरे रंग की कुर्ती और स्कर्ट पहन रखी थी।
यह फुल स्लीव की कुर्ती और गोल्डन लहंगे की डिजाइन वैशाली एस दृारा दी गई थी। लाल रंग की कुर्ती विद्या पर कुछ अजीबो गरीब दिख रही थी। आप खुद ही देख सकते हैं कि यह कुर्ती विद्या को कितनी टाइट हो रही है। कुर्ती पर स्कर्ट पहन कर विद्या न जाने कौन सा फैशन ट्रेड सेट करना चाह रही थीं।

विद्या बालन ने अपने लाल और हरे रंग के कपड़े के साथ मोती की माला और सोने के आभूषण पहन रखे थे। मोती की साधारण सी माला के साथ गोल्डन पेंडेंट उन पर काफी सूट कर रहा था। इसके अलावा झुमकों के साथ साथ उंगलियों मे एक भारी रिंग और हाथों में सोने के कडे़ थे। अपने इस देसी लुक को पूरा करने के लिये विद्या भला बिंदी लगाना कैसे भूल सकती हैं।
मेकअप में विद्या बहुत ही सिंपल दिखीं, जिसमें उन्होनें केवल गालों पर रूज़ और होंठो पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगा रखी थी। विद्या के हेयरस्टाइल की बात की जाए तो उन्होंने जो बीच से मांग निकाल कर जूड़ा बना रखा था, वह पूरी तरह से आउट डेट हो चुका है। कांस में भी विद्या अपने लहंगे में बिल्कुल फीकी दिखाई पड़ी थी।
हमें लगता है कि विद्या को दुनिया भर के एक्सपेरिमेंट करने से अब बचान चाहिये और अपने पुराने फैशन ट्रेंड को ही अपनाना चाहिये। जी हां आप बिल्कुल सही समझ रहें हैं, हम विद्या को साड़ी में ही देखना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications