Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Ramadan 2026 Iftar Timing: आज रोजा कितने बजे खुलेगा? यहां देखें अपने शहर में इफ्तार का सही समय
Aaj Roza Kitne Baje Khulega: 19 फरवरी 2026 से इबादत, सब्र और रूहानी सुकून का पाक महीना रमजान शुरू हो गया है। लंबे रोजे और पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद, हर रोजेदार को शाम के उस मुबारक पल का इंतजार रहता है जब 'मगरिब' की अजान होती है और इफ्तार के साथ रोजा मुकम्मल होता है। हालांकि इफ्तारी की तैयारी दिन से ही शुरू हो जाती है जो भूख को और भी ज्यादा बढ़ा देती है। मगर इंतजार होता है 'मगरिब' की अजान का जिसके बाद समय आता है इफ्तार का और स्वादिष्ट व्यंजन से रोजा खोला जाता है।
चूंकि सूरज ढलने का समय हर शहर में अलग-अलग होता है, इसलिए इफ्तार के सटीक समय की जानकारी होना बेहद जरूरी है। क्या आप जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में रोजा कितने बजे खुलेगा? दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर लखनऊ के आसिफी इमामबाड़े तक, हमने आपके लिए भारत के प्रमुख शहरों की इफ्तार टाइमिंग और रोजा खोलने की दुआ की पूरी लिस्ट तैयार की है।

आज आपके शहर में इफ्तार का समय (City-wise Iftar Timing Today)
भारत के अलग-अलग राज्यों और शहरों में इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का अंतर होता है। यहां देखें आज की लेटेस्ट समय सारणी:
| शहर (City) | इफ्तार का समय (Iftar Timings) |
| पटना (बिहार) | शाम 5:44 बजे |
| लखनऊ | शाम 6:00 बजे |
| दिल्ली | शाम 6:13 बजे |
| हैदराबाद | शाम 6:19 बजे |
| जयपुर | शाम 6:21 बजे |
| इंदौर | शाम 6:24 बजे |
| बेंगलुरु | शाम 6:26 बजे |
| पुणे | शाम 6:36 बजे |
| मुंबई | शाम 6:40 बजे |
नोट: हो सकता है अलग-अलग शहरों में समय का कुछ मिनटों का फर्क हो सकता है।
इफ्तार के समय ध्यान रखने योग्य बातें
अजान का इंतजार: इफ्तार का समय होने पर जैसे ही मगरिब की अजान सुनाई दे, तुरंत रोजा खोल लेना चाहिए।
दुआ की अहमियत: इफ्तार से ठीक पहले का समय दुआओं की कुबूलियत का होता है, इसलिए इस वक्त अल्लाह से अपनी जायज मुरादें जरूर मांगें।
क्षेत्रीय अंतर: आपके क्षेत्र की मस्जिद या स्थानीय कैलेंडर के अनुसार समय में 1-2 मिनट का मामूली अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय अजान पर भी गौर करें।
रोजा खोलने (इफ्तार) की दुआ और सुन्नत तरीका
इफ्तार का वक्त दुआओं की कुबूलियत का सबसे खास समय माना जाता है। रोजा खोलते समय इस दुआ को पढ़ना न भूलें:
दुआ: "अल्लाहुम्मा लका सुमतु व बिका आमन्तु व अला रिज़्क़िका अफतरतु"
अर्थ: "ऐ अल्लाह! मैंने तेरे लिए रोजा रखा और तेरे ही दिए हुए रिस्क से इफ्तार किया।"
इफ्तार में देरी क्यों नहीं करनी चाहिए? (Importance of Timely Iftar)
इस्लाम में इफ्तार में जल्दी करना (समय होते ही रोजा खोल लेना) बेहतर माना गया है। हदीस के अनुसार, जब तक लोग इफ्तार में जल्दी करेंगे, तब तक वे खैर (भलाई) पर रहेंगे। जानें क्यों सही समय पर रोजा खोलना सुन्नत है।
सहरी और इफ्तार के बीच सेहत का रखें खास ख्याल
लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद इफ्तार में अचानक भारी खाने से बचें। खजूर से रोजा खोलना न केवल सुन्नत है बल्कि यह शरीर को तुरंत एनर्जी भी देता है। खूब पानी पिएं और तली-भुनी चीजों से परहेज करें।



Click it and Unblock the Notifications
