Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
क्या लग सकता है 'एनर्जी लॉकडाउन'? LPG से पेट्रोल तक बाबा वेंगा की 3 भविष्यवाणियां जो सच होती दिख रहीं
Baba Vanga Prediction 2026 Lockdown In India: बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियां अक्सर दुनिया को चौंकाती रही हैं। वर्तमान में अमेरिका और ईरान-ईराक युद्ध के बीच दुनिया भर में तेल (Petrol-Diesel) और गैस (LPG) की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच बाबा वेंगा की कुछ पुरानी भविष्यवाणियों को फिर से जोड़कर देखा जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया एक ऐसे दौर की ओर बढ़ रही है जहां गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रह जाएंगी और रसोई के चूल्हे ठंडे पड़ जाएंगे?
बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियों ने कई बार दुनिया को हिला कर रख दिया है, उनके शब्द अब 2026 के ऊर्जा संकट (Energy Crisis) पर बिल्कुल सटीक बैठते दिख रहे हैं। आसमान छूती एलपीजी की कीमतें, पेट्रोल-डीजल की किल्लत और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बढ़ता तनाव क्या ये सब मिलकर भारत समेत पूरी दुनिया को एक 'एनर्जी लॉकडाउन' की ओर धकेल रहे हैं? आइए जानते हैं बाबा वेंगा की उन 3 चेतावनियों के बारे में जो आज सच साबित हो रही हैं।

क्या होता है एनर्जी लॉकडाउन?
'एनर्जी लॉकडाउन' एक ऐसी आपातकालीन स्थिति होती है जब ऊर्जा संसाधनों (जैसे पेट्रोल, डीजल, बिजली और LPG) की भारी किल्लत या कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण सरकार को ईंधन की खपत कम करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाने पड़ते हैं।
इसमें गैर-जरूरी यात्राओं पर रोक, वर्क फ्रॉम होम (WFH) की अनिवार्यता, सार्वजनिक परिवहन के सीमित संचालन और बिजली की भारी कटौती जैसे कदम उठाए जाते हैं ताकि महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए ईंधन बचाया जा सके। सरल शब्दों में, यह कोरोना काल के लॉकडाउन जैसा ही होता है, लेकिन यहां पाबंदियों का कारण वायरस नहीं बल्कि तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन का टूटना या युद्ध जैसे हालात के कारण पैदा हुआ ऊर्जा संकट होता है।
1. यूरोप का पतन और ऊर्जा का खेल
इन दिनों मीडिल ईस्ट कंट्री के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। एलपीजी की बढ़ती किल्लत और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। इसी बीच बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि यूरोप संसाधनों के बड़े संकट से जूझेगा। वर्तमान में वैश्विक संघर्षों के कारण प्राकृतिक गैस (LPG) की सप्लाई चेन टूटना और कीमतों का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना, उनके द्वारा बताए गए 'ऊर्जा के खेल' का जीता-जागता उदाहरण है।
2. धरती की कोख का खाली होना
उन्होंने एक भविष्यवाणी में कहा था कि इंसान धरती से संसाधनों का इतनी तेजी से दोहन करेगा कि पृथ्वी की शक्ति क्षीण हो जाएगी। इसे आज के पेट्रोल और डीजल के घटते भंडार से जोड़ा जाता है। वैज्ञानिकों का भी मानना है कि आने वाले कुछ दशकों में कच्चा तेल (Crude Oil) खत्म हो सकता है, जिसकी चेतावनी बाबा वेंगा ने बहुत पहले दी थी।
3. सौर ऊर्जा और नई ऊर्जा का उदय
बाबा वेंगा ने कहा था कि इंसान 'सूर्य की रोशनी' को पकड़ने का तरीका खोज लेगा और घोड़ों (पुराने साधनों) की जगह 'धातु के पक्षी' और 'अदृश्य शक्ति' ले लेगी। आज जिस तरह दुनिया पेट्रोल-डीजल को छोड़कर Solar Energy और Electric Vehicles (EV) की तरफ बढ़ रही है, वह उनकी भविष्यवाणी का ही सच होना माना जा रहा है।
LPG और पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर क्या है कनेक्शन?
बाबा वेंगा ने एक बड़ी आर्थिक मंदी (Economic Crisis) की बात कही थी। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल और गैस की कीमतें ही वह कारक हैं जो दुनिया को इस मंदी की ओर धकेल रही हैं। बाबा वेंगा के अनुसार, 21वीं सदी के पहले तीन दशकों में प्राकृतिक संसाधनों को लेकर बड़े संघर्ष होंगे। आज गैस पाइपलाइनों पर नियंत्रण और सप्लाई को हथियार की तरह इस्तेमाल करना इसी का हिस्सा है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2023-2028 के बीच ऊर्जा के नए स्रोत विकसित होंगे। वर्तमान में हाइड्रोजन फ्यूल और इथेनॉल ब्लेंडिंग पर जो काम हो रहा है, वह पेट्रोल पर निर्भरता खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है।
क्या सच में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाएगा?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2028 तक दुनिया में भूख और ऊर्जा संकट को दूर करने के लिए नए रास्ते खोज लिए जाएंगे। 2043 तक दुनिया की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी और संसाधनों पर नियंत्रण रखने वाले ही राज करेंगे।
क्या सच में लगने जा रहा है एनर्जी लॉकडाउन?
बेशक देश में एनर्जी लॉकडाउन को लेकर लोगों में डर का माहौल है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अभी तक इन सभी बातों को सिर्फ अफवाह का नाम दिया जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में पश्चिम एशिया (ईरान-इजराइल) तनाव के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर बात की थी और देश को तैयार रहने को कहा था। उन्होंने कोरोना के समय की तरह ही सतर्कता और एकजुटता बरतने का आह्वान किया था, लेकिन इस बात को एनर्जी लॉकडाउन से जोड़ा जा रहा है।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग है। यदि युद्ध के कारण यह रास्ता बंद होता है, तो भारत आने वाले कच्चे तेल की सप्लाई रुक सकती है, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां रूपक (Metaphorical) होती हैं। समर्थकों का दावा है कि उनकी 85% भविष्यवाणियां (जैसे 9/11 हमला, सूनामी) सच हुई हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से इनका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। ऊर्जा संकट पर उनकी बातें आज के हालात से मेल जरूर खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
