Latest Updates
-
International Men's Health Week: पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका -
डायबिटीज के मरीजों को किशमिश खानी चाहिए या नहीं? जानें कैसे और कितना करें सेवन -
लंबे-घने और मजबूत बालों का सीक्रेट है मेथी, इन 3 तरीकों से हेयर केयर रूटीन में शामिल -
Eid Special Mutton Biryani Recipe: इस आसान तरीके से घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Vastu Shastra: ड्रेसिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 7 चीजें, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Wishes: चेतक पर चढ़ जिसने...महाराणा प्रताप की जयंती पर भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Healthy Weight Loss Vegetable Daliya Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए बेस्ट और पौष्टिक विकल्प -
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन और कन्या राशि की खुलेगी किस्मत, जानें बुधवार को किन राशियों पर होगी धनवर्षा -
Meat Lentil Combo Dal Gosht Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
किस समय जन्मा बच्चा होता है भाग्यशाली? टाइम ऑफ बर्थ से जानें कितना लकी है आपका बेबी
ईरान-ईराक युद्ध के बीच क्यों धराशायी हुआ Gold-Silver? क्या बाबा वांगा की भविष्यवाणी सच होने वाली है?
Baba Vanga Predication Gold Price Crash 2026: ईरान-ईराक और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोने-चांदी की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। वैसे तो आमतौर पर दुनिया का नियम है कि जब सरहदों पर मिसाइलों की गूंज होती है, तो सोने की चमक और भी बढ़ जाती है। लेकिन बीते कई दिनों से भारतीय बाजारों ने अर्थशास्त्र के सारे पुराने नियमों को ताक पर रख दिया है। एक तरफ अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव ने खाड़ी देशों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, तो दूसरी तरफ सुरक्षित निवेश माना जाने वाला सोना और चांदी ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं।
चांदी जहां एक ही दिन में ₹15,000 प्रति किलो तक टूट गई, वहीं रिकॉर्ड ऊंचाइयों को चूम रहा सोना भी अचानक धड़ाम हो गया है। आखिर इस मंदी के पीछे का असली खेल क्या है? क्या यह किसी बड़े वैश्विक आर्थिक संकट की आहट है, या रहस्यवादी बाबा वांगा की वो डरावनी भविष्यवाणी सच होने जा रही है जिसने 2026 में 'कैश क्रैश' का संकेत दिया था? आइए जानते हैं क्या कहता है बाजार का गणित और क्यों निवेशकों की रातों की नींद उड़ी हुई है।

आज सोने-चांदी के भाव
| शहर | स्टैंडर्ड गोल्ड (22K) / 8 ग्राम | प्योर गोल्ड (24K) / 8 ग्राम |
| दिल्ली | ₹99,592 | ₹1,08,632 |
| मुंबई | ₹99,472 | ₹1,08,512 |
| चेन्नई | ₹1,02,072 | ₹1,11,352 |
| हैदराबाद | ₹99,472 | ₹1,08,512 |
अचानक क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?
युद्ध के माहौल में आमतौर पर सोने के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार ये 4 कारक बाजार पर भारी पड़ गए जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
महंगाई का डर और ब्याज दरें
कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें $110 प्रति बैरल के पार जाने से वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके चलते केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती नहीं करेंगे। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो बिना ब्याज वाले 'सोने' से निवेशकों का मोह भंग होने लगता है।
डॉलर की प्रचंड मजबूती
युद्ध के समय दुनिया भर के निवेशक डॉलर को सबसे सुरक्षित 'Safe Haven' मानकर उसमें पैसा लगा रहे हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने का सीधा मतलब है सोने का सस्ता होना।
मार्जिन कॉल्स और लिक्विडिटी का संकट
शेयर बाजारों में मची भगदड़ के कारण बड़े निवेशकों को अपना घाटा भरने के लिए तत्काल 'कैश' की जरूरत है। इस कैश की भरपाई के लिए वे अपने सोने-चांदी के भंडार को भारी मात्रा में बेच रहे हैं।
ऐतिहासिक प्रॉफिट बुकिंग
जनवरी 2026 में जब सोने के भाव ₹1.6 लाख के करीब पहुँच गए थे, तब से निवेशक ऊंचे दामों पर मुनाफावसूली का इंतजार कर रहे थे। वर्तमान गिरावट इसी बिकवाली का नतीजा है।
क्या बाबा वांगा की भविष्यवाणी हो रही है सच?
बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वांगा ने साल 2026 के लिए एक 'महान वैश्विक वित्तीय संकट' (Cash Crash) की चेतावनी दी थी। इंटरनेट पर वायरल दावों के अनुसार, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में बैंकिंग सिस्टम पतन की ओर बढ़ेगा और 'कैश' की भारी कमी होगी।
चौंकाने वाली बात यह है कि फिलहाल के हालातों को देख उनकी ये भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है। बता दें कि मौजूदा गिरावट को बाजार विशेषज्ञ तूफान से पहले की शांति मान रहे हैं। उनका मानना है कि यदि वैश्विक बैंकिंग सिस्टम में दरार आई, तो लोग एक बार फिर अपनी पूंजी बचाने के लिए सोने की ओर भागेंगे, जिससे कीमतें आसमान छुएंगी।
क्या यह निवेश का सही समय है?
सोने की इन कम कीमतों ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट दीर्घकालिक निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर हो सकती है, लेकिन बाजार की अस्थिरता को देखते हुए एकमुश्त निवेश के बजाय टुकड़ों में खरीदारी करना समझदारी होगी।
ऐसे में भू-राजनीतिक तनाव और बाबा वांगा की भविष्यवाणियों के बीच एक बात साफ है आने वाले कुछ महीने वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत संवेदनशील होने वाले हैं। सतर्क रहें और निवेश से पहले बाजार के रुझानों पर पैनी नजर रखें।



Click it and Unblock the Notifications