Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी हुई सच! दिल्ली में गिरे ओले, क्या शुरू हो गया है मौसम का महाविनाश?
Baba Vanga Predictions 2026- Delhi-NCR Weather: अप्रैल का आखिरी दिन ओलावृष्टि के साथ खत्म हो रहा है। मई की शुरुआत में जहां लोगों को तपती गर्मी डरा रही थी वहीं अब अचानक हुई ओलावृष्टि ने बेशक गर्मी में ठंडक का एहसास दिया हो लेकिन इसी बीच बाबा वेंगा की मौसम के महाविनाश की भविष्यवाणी सच होती नजर आ रही है। अचानक दिल्ली-NCR की सड़कों पर बिछी ओलों की सफेद चादर ने सबको हैरान कर दिया। जब आसमान से बर्फ के गोले बरसने लगे और पारा तेजी से नीचे गिरा, तो लोगों के जहन में एक ही नाम कौंध गया बाबा वेंगा। बुल्गारिया की वो रहस्यमयी भविष्यवक्ता, जिन्होंने दशकों पहले दुनिया को चेतावनी दी थी कि प्रकृति अपना रास्ता बदल लेगी और इंसान कुदरत के इन तेवरों के आगे बेबस नजर आएगा। क्या दिल्ली में हुई यह ओलावृष्टि महज एक मौसमी बदलाव है या फिर यह 2026 की उस खौफनाक भविष्यवाणी की शुरुआत है, जिसमें बाबा वेंगा ने 'मौसम के महाविनाश' का जिक्र किया था? आइए जानते हैं क्या है दिल्ली के इस 'व्हाइट आउट' और बाबा वेंगा के डरावने दावों के बीच का कनेक्शन।

दिल्ली में गिरे ओले
जब राजधानी की तपती सड़कें अचानक ओलों से ढक गईं, तो यह नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं था। लेकिन बाबा वेंगा के अनुयायियों के लिए यह कोई राहत नहीं, बल्कि एक अलार्म है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणियों में स्पष्ट रूप से कहा था कि बड़े शहरों में मौसम ऐसा रूप लेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया। क्या दिल्ली की यह ओलावृष्टि उसी 'ग्रेट क्लाइमेट शिफ्ट' का हिस्सा है?
2026 और प्रकृति का तांडव
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि पृथ्वी की कक्षा (Orbit) में बदलाव आने से मौसम के चक्र में भारी उलटफेर होगा। वैज्ञानिकों के लिए भले ही यह 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' हो, लेकिन ज्योतिषीय और आध्यात्मिक नजरिए से इसे 'नेचर्स रिवेंज' (प्रकृति का बदला) माना जा रहा है। मई के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास क्या किसी बड़ी तबाही की आहट है?
बाबा वेंगा की वो 3 भविष्यवाणियां, जो आज सच होती दिख रही हैं
असामान्य मौसमी घटनाएं: बेमौसम बरसात और बर्फबारी का बढ़ना।
तापमान में उतार-चढ़ाव: भीषण गर्मी के बीच अचानक जानलेवा ठंड का आना।
प्रकृति का अल्टीमेटम: बड़े शहरों में प्राकृतिक आपदाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ना।
क्या कहता है विज्ञान और क्या है डरावना सच?
एक तरफ मौसम विभाग इसे जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग का नतीजा बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर यकीन करने वाले इसे 'एंड ऑफ डेज' (कयामत) की शुरुआत मान रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर गिरे ये ओले कहीं उस आने वाले तूफान की शांति तो नहीं, जिसका जिक्र बाबा वेंगा ने मरते वक्त किया था?



Click it and Unblock the Notifications
