Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या सच हो गई बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी? 48 घंटों में जापान से भारत तक भूकंप के झटकों से कांपी धरती
Baba Vanga ki Bhavishyavani 2026: पिछले 48 घंटों के भीतर जापान से लेकर भारत के सुदूर उत्तर-पूर्वी राज्यों तक जिस तरह धरती कांपी है, उसने पूरी दुनिया को दहशत में डाल दिया है। एक तरफ जापान में 7.4 तीव्रता के महाभूकंप के बाद सुनामी की लहरों ने दस्तक दी, तो दूसरी ओर भारत के मणिपुर और उत्तराखंड में भी झटके महसूस किए गए। इन प्राकृतिक घटनाओं ने अचानक रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की उन डरावनी भविष्यवाणियों की याद दिला दी है। एक बार फिर से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को याद कर लोग डर के साय में आ गए हैं। अब सवाल उठ रहा है कि क्या ये भूकंप महज एक भू-वैज्ञानिक घटना हैं या फिर यह किसी बड़े विनाश का संकेत है जिसकी चेतावनी दशकों पहले दे दी गई थी? आइए जानते हैं पिछले 48 घंटों का पूरा घटनाक्रम और बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का सच।

जापान में 7.4 की तीव्रता और सुनामी की दस्तक
जापान के पूर्वोत्तर तट पर सोमवार दोपहर 4:53 बजे कुदरत का कहर टूटा। प्रशांत महासागर में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसका केंद्र उत्तरी इवाते प्रांत के पास समुद्र में था। भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर होने के कारण झटके इतने तेज थे कि सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो की गगनचुंबी इमारतें भी ताश के पत्तों की तरह हिल गईं। भूकंप के तुरंत बाद जापान के एक बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर (31 इंच) ऊंची सुनामी की लहरें टकराईं। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की चेतावनी जारी की है, क्योंकि सुनामी की लहरों से बड़े नुकसान की आशंका बनी हुई है।
भारत के मणिपुर और उत्तराखंड में भी कांपी धरती
जापान के झटकों की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मंगलवार सुबह भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया। 21 अप्रैल सुबह 5:59 बजे जब लोग गहरी नींद में थे, तब 5.2 तीव्रता के झटकों ने उन्हें बिस्तरों से उठा दिया। इस भूकंप का केंद्र कामजोंग जिले में जमीन से 62 किलोमीटर नीचे था। इसके झटके नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए। वहीं, सोमवार शाम को उत्तराखंड के बागेश्वर में भी 2.5 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि हिमालयी क्षेत्र में आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन विशेषज्ञों ने संवेदनशील जोन होने के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी?
दुनियाभर में आई इन आपदाओं ने बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की चर्चा फिर से तेज कर दी है। बाबा वेंगा ने अपनी मृत्यु से पहले साल 2026 के लिए कई खतरनाक भविष्यवाणियां की थीं जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
प्राकृतिक आपदाओं का साल: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में दुनिया के कई हिस्सों में विनाशकारी भूकंप और सुनामी जैसी घटनाएं बढ़ेंगी। जापान और भारत में पिछले 48 घंटों की हलचल को लोग इसी से जोड़कर देख रहे हैं।
भूगोलीय परिवर्तन: उन्होंने संकेत दिया था कि पृथ्वी की प्लेटों में होने वाली हलचल से नक्शे बदल सकते हैं। जापान में 7.4 की तीव्रता वाला भूकंप इस दिशा में एक गंभीर चेतावनी माना जा रहा है।
यूरोप पर प्रभाव: उन्होंने यह भी कहा था कि इन आपदाओं का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और विशेषकर यूरोप पर पड़ेगा।
वैज्ञानिक नजरिया: संयोग या चेतावनी?
भू-वैज्ञानिकों का मानना है कि जापान 'पैसिफिक रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है और हिमालयी क्षेत्र (उत्तराखंड व मणिपुर) टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण संवेदनशील है। हालांकि वैज्ञानिक किसी भी भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करते, लेकिन पिछले 48 घंटों में जिस तरह से प्रशांत महासागर से लेकर हिमालय तक धरती डोली है, उसने प्रशासन और आम जनता दोनों को हाई अलर्ट पर ला दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
