Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
2026 में टूटेगा गर्मी का हर रिकॉर्ड? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणी हुई सच तो फेल हो जाएंगे AC-कूलर
Baba Vanga Warning 2026 For Extreme Hot weather: गर्मी के आते ही बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अप्रैल का महीना अभी आधा ही बीता है लेकिन सूर्य देव के तेवरों ने संकेत दे दिया है कि आने वाला समय कितना भयानक हो सकता है। गर्मी किसी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से बढ़ रही है; सुबह 10 बजते ही धूप चुभने लगती है और दोपहर होते-होते 'हीट वेव' (Heatwave) सड़कों पर सन्नाटा पसार देती है। अप्रैल की शुरुआत में हुई बेमौसम बारिश ने जो राहत दी थी, अब वह एक बड़े तूफान से पहले की शांति नजर आ रही है। पारे के इस उछाल के बीच बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की साल 2026 को लेकर की गई एक डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में है।

क्या 2026 में सूरज उगलेगा प्रलयकारी आग?
दुनिया को अपनी सटीक भविष्यवाणियों से हैरान करने वाली बाबा वेंगा ने 2026 के लिए जो कहा था, उसे सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। उनके दावों के अनुसार, इस साल तापमान के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं। स्थिति ऐसी होगी कि घरों में लगे AC और कूलर भी जवाब दे जाएंगे। बढ़ता पारा और बिगड़ता पर्यावरण क्या वाकई किसी बड़े वैश्विक संकट की दस्तक है? ये एक सवाल बना हुआ है। बाबा वेंगा ने प्रकृति के जिस रौद्र रूप की चेतावनी दी थी, उसकी शुरुआत ग्लेशियरों के पिघलने से होती है। साल 2026 के लिए उनका संकेत था कि समुद्र का जलस्तर इस कदर बढ़ेगा कि दुनिया के कई विकसित शहर नक्शे से गायब हो सकते हैं।
क्या कहता है वैज्ञानिक तथ्य?
बाबा वेंगा की साल 2026 में पड़ने वाली गर्मी की भविष्यवाणी ने तो लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब ये भी जान लें कि वैज्ञानिक तर्क क्या कहते हैं। बता दें कि वर्तमान डेटा भी इसी ओर इशारा कर रहा है। अंटार्कटिका के विशालकाय ग्लेशियर खतरनाक गति से पिघल रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग पर लगाम नहीं लगी, तो 2026 तटीय शहरों के लिए एक 'खतरनाक मोड़' (Turing Point) साबित हो सकता है।गर्मी केवल शारीरिक बेचैनी नहीं बढ़ाती, बल्कि यह हमारी फूड चेन को भी तबाह कर सकती है।
हो सकती है फसलों की बर्बादी
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2026 तक पृथ्वी का लगभग 7% हिस्सा बंजर हो सकता है। जब भीषण गर्मी मिट्टी की नमी सोख लेगी, तो गेहूं और धान जैसी फसलें खेतों में ही जलकर खाक हो सकती हैं। यह स्थिति केवल किसानों के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता के लिए भी अकाल जैसी स्थिति पैदा कर सकती है, जहाँ खाने-पीने की चीजों की भारी किल्लत और महंगाई देखने को मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications