Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया
Baba Vanga Predictions: एक तरफ ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव और दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर मंदी के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में आज के दौर में हर कोई डरा हुआ है। साल 2026 में हालात ये हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी (Layoffs) का दौर चल रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों की नौकरियों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है। ऐसे समय में प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। यदि 2026 में बेरोजगारी और युद्ध का ये हाल है, तो आज से तीन दशक बाद यानी 2055 में दुनिया कैसी होगी? बाबा वांगा ने भविष्य की जो तस्वीर खींची है, वह जितनी रोमांचक है, उससे कहीं ज्यादा डरावनी भी। आइए जानते हैं बाबा वेंगा और नोस्ट्राडेमस के अनुसार आने वाले समय में कौन से बड़े बदलाव हमारा इंतजार कर रहे हैं।

1. मंगल ग्रह पर इंसानी बस्तियां और शासन
नोस्ट्राडेमस की कविताओं में मंगल के शासन का जिक्र मिलता है। जिस तरह से नासा 2030 तक और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) मंगल ग्रह पर पहुंचने की तैयारी कर रही है, ज्योतिषियों का मानना है कि 2055 तक इंसान लाल ग्रह पर न केवल पहुंच जाएगा, बल्कि वहां अपना उपनिवेश आसान भाषा में कहें तो कालोनियां भी बसा चुका होगा। यह अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक नया युग होगा।
2. लैब में तैयार होंगे इंसानी अंग
वैसे तो बाबा वेंगा की अधिकतर भविष्यवाणियां डराने वाली ही होती हैं लेकिन एक ऐसी भविष्यवाणी भी है जो थोड़ी राहत देने वाली है। माना जा रहा है कि 2040 के दशक से ही लैब में इंसानी अंगों का उत्पादन शुरू हो जाएगा। 2055 तक प्रत्यारोपण (Transplant) के लिए किसी डोनर का इंतजार नहीं करना होगा। यह तकनीक लाइलाज बीमारियों से लड़ने में वरदान साबित होगी और एनएचएस (NHS) जैसे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए बड़ी राहत बनेगी।
3. शुक्र ग्रह से आएगी बिजली
आज के समय में कई बार हमें ऊर्जा के संकट से जूझना पड़ता है लेकिन बाबा वेंगा ने एक और ऐसी भविष्यवाणी की है जो चौंकाने वाली है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले तीन दशकों में ऊर्जा का संकट पूरी तरह खत्म हो सकता है। बाबा वांगा के अनुसार, इंसान शुक्र (Venus) ग्रह या किसी अन्य अंतरिक्षीय स्रोत से ऊर्जा प्राप्त करने की तकनीक विकसित कर लेगा। यह ऊर्जा आज की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली और प्रचुर मात्रा में होगी, जिससे बिजली की समस्या इतिहास बन जाएगी।
4. डिजिटल करेंसी का राज
आज के समय में लोगों के पर्स में नोटों की जगह क्रेडिट कार्ड्स ने ले ली है। छोटी से छोटी पेमेंट से लेकर बड़े से बड़ा लेनदेन डिजिटल तरीके से होने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोस्ट्राडेमस ने सदियों पहले मुद्रा के अवमूल्यन (Currency Collapse) की बात कही थी। जानकारों का मानना है कि 2055 तक कागजी नोट और सिक्के संग्रहालयों की शोभा बढ़ाएंगे। दुनिया पूरी तरह से डिजिटल करेंसी (जैसे बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो) पर शिफ्ट हो जाएगी। जो लोग इस तकनीकी बदलाव को नहीं अपनाएंगे, उनकी आर्थिक स्थिति चमड़े के सिक्कों जैसी मूल्यहीन हो जाएगी।
5. यूरोप का सांस्कृतिक और राजनीतिक कायाकल्प
बाबा वांगा के अनुसार, यूरोप में एक बड़ा जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक बदलाव आएगा। 2055 तक यूरोप का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका होगा, जहाँ विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का गहरा प्रभाव दिखाई देगा। इसे लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं, जो आने वाले समय में भू-राजनीतिक (Geopolitical) समीकरणों को पूरी तरह बदल सकते हैं।
क्या सच में आने वाला है 'प्रलयकारी' मौसम?
बाढ़, दूषित पानी और जलमग्न होते शहरों का जिक्र नोस्ट्राडेमस की चौपाइयों में बार-बार मिलता है। बाबा वांगा ने भी भीषण भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस रफ्तार से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, 2055 तक समुद्र का जलस्तर बढ़ना और तटीय शहरों का डूबना एक 'कड़वी सच्चाई' बन सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
