Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Brother's Day Funny Wishes: रिमोट के डाकू और मम्मी के चमचे! ब्रदर्स डे पर भाई को भेजें ये जबरदस्त फनी शायरी
Happy Brother's Day 2026 Funny Wishes in Hindi: 24 मई, दिन रविवार को ब्रदर्स डे मनाया जा रहा है जो भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का प्रतीत है। हर बहन के लिए उसका भाई बहुत ही खास होता है। वो भाई ही है जो पापा की तरह प्यार लड़ाता है और वो भाई ही है जो हमारे सीक्रेट को छिपा भी लेता है ये रिश्ता शिकायत और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होता है। कभी वही भाई आपका बॉडीगार्ड बन जाता है, तो कभी रिमोट और चार्जर चुराकर सबसे बड़ा दुश्मन। इस बार ब्रदर्स डे पर सिर्फ इमोशनल बातें करने का दिन नहीं है, बल्कि अपने भाई की मजेदार टांग खींचने और बचपन की फनी यादों को फिर से ताजा करने का मौका भी है। अगर आप भी इस खास दिन अपने भाई को हंसा-हंसाकर लोटपोट करना चाहते हैं, तो यहां पढ़िए 30+ सबसे मजेदार फनी विशेज, रोस्टिंग मैसेज, शायरी, मीम लाइन्स और व्हाट्सएप स्टेटस।

ब्रदर्स डे पर भाई के लिए मैसेज
1. भगवान हर किसी को तुझ जैसा भाई दे...
ताकि लोगों को सब्र करना सीखने को मिले!
2. भाई तू मेरा सबसे प्यारा दोस्त है...
बस थोड़ा कम खाया कर, राशन बच जाएगा!
3. हमारा रिश्ता भी WiFi जैसा है...
पास आते ही लड़ाई अपने आप शुरू हो जाती है!
4. मम्मी का सबसे बड़ा चमचा और मेरा सबसे बड़ा सिरदर्द - हैप्पी ब्रदर्स डे!
5. भाई वो इंसान होता है जो खुद गलती करे,
लेकिन डांट दोनों को पड़वाए!
6. तू भाई कम, CCTV कैमरा ज्यादा लगता है...
हर चीज पर नजर रखता है!
7. घर में सबसे ज्यादा खाने वाला,
सबसे कम काम करने वाला इंसान - मेरा भाई!
8. मेरे भाई जैसा कोई नहीं...
इतना परेशान कोई और कर ही नहीं सकता!
9. Happy Brother's Day उस इंसान को,
जो बिना बुलाए मेरी हर चीज इस्तेमाल करता है!
10. भाई-बहन का रिश्ता प्यार से ज्यादा "रिमोट कंट्रोल" पर चलता है।
ब्रदर्स डे पर भाई को भेजें ये फनी रोस्टिंग मैसेजेस
11. तू बचपन में इतना रोता था कि पड़ोसी तक पूछते थे - "बैटरी कब खत्म होगी?"
12. भाई होने का सबसे बड़ा नुकसान -
मम्मी हमेशा उसी की साइड लेती हैं!
13. तेरी शक्ल देखकर ही समझ आ गया था कि घर में कॉमेडी पीस आ चुका है।
14. तू भाई कम और फ्री का WiFi यूजर ज्यादा है!
15. अगर आलस का कोई ब्रांड एम्बेसडर होता...
तो तू ही चुना जाता!
16. भाई के बिना जिंदगी अधूरी है...
क्योंकि घर में झगड़ा किससे करेंगे?
17. तू वही इंसान है जो "5 मिनट में आता हूं" बोलकर 2 घंटे गायब रहता है।
18. तेरी सबसे बड़ी टैलेंट -
हर बात में बहाना ढूंढ लेना!
19. भाई, तेरे बिना जिंदगी शांत जरूर होती...
लेकिन इतनी मजेदार नहीं।
20. तू मेरा भाई नहीं, बचपन की सबसे बड़ी ट्रोल मशीन है!
ब्रदर्स डे पर भाई के लिए फनी शायरी (Brother's Day Funny Shayari)
21. भाई मेरा बड़ा निराला है,
हर बात पर ज्ञान उछाला है।
काम कहो तो भाग जाता,
खाने में सबसे आगे वाला है!
22. तेरे साथ लड़ना भी जरूरी है,
वरना दिन अधूरा लगता है।
तू भाई कम, सिरदर्द ज्यादा है,
फिर भी तू दिल के करीब लगता है!
23. भाई-बहन का रिश्ता बड़ा खास होता है,
जहां प्यार कम और मजाक ज्यादा होता है!
24. ना हीरो, ना सुपरस्टार,
मेरा भाई है सबसे बड़ा बेकार!
25. भाई तू लाख परेशान करे,
फिर भी तेरे बिना घर सूना लगे।
फनी स्टेटस भाई के लिए ब्रदर्स डे पर भेजें (Funny WhatsApp Status for Brother's Day)
26. "मेरा भाई मेरा ATM है... बस पैसे नहीं देता!"
27. "घर में सबसे ज्यादा खाने वाला प्राणी - मेरा भाई!"
28. "Brothers: Nature की बनाई हुई सबसे बड़ी परेशानी!"
29. "भाई वही जो खुद गलती करे और डांट दोनों को पड़े।"
30. "मेरा भाई Google जैसा है... बिना पूछे हर बात बताता रहता है!"
31. "सच्चा भाई वही जो आखिरी पिज्जा स्लाइस भी खुद खा जाए।"
32. "हम भाई-बहन कम, WWE फाइटर्स ज्यादा हैं!"
33."मेरे भाई की सबसे बड़ी खूबी - हर चीज गायब कर देना!"
34. "भाई है तो लाइफ में कॉमेडी फ्री है!"
35. "जब भाई बोलता है 'मम्मी को नहीं बताऊंगा'... तभी सबसे ज्यादा डर लगता है!"
36. "घर में एक भाई होना जरूरी है... ताकि blame डालने के लिए कोई तो हो!"
37. "भाई की असली ताकत - बिना काम किए थक जाना।"
38. "भाई-बहन की लड़ाई = Daily Entertainment Pack"
39. "भाई चाहे कितना भी परेशान करे, बाहर वाला कुछ बोले तो सबसे पहले वही लड़ता है!"
ब्रदर्स डे क्यों है खास?
ब्रदर्स डे हर साल भाइयों के प्यार, दोस्ती और अनोखे रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ इमोशनल मैसेज भेजने का नहीं, बल्कि बचपन की शरारतों, लड़ाइयों और मजेदार यादों को दोबारा जीने का मौका भी देता है। इसलिए इस बार अपने भाई को सिर्फ "Happy Brother's Day" न भेजें, बल्कि ऐसा फनी मैसेज भेजें जिसे पढ़कर उसकी हंसी ही न रुके।



Click it and Unblock the Notifications
