Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिल्ली के विवेक विहार में फटा एसी, गई कई लोगों की जान, जानें AC में फटने व आग लगने के कारण
AC Safety Tips In Hindi: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर एसी फटने से भीषण तबाही मच गई है। शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक चार मंजिला इमारत उस वक्त मौत का काल बन गई, जब वहां लगे एयर कंडीशनर (AC) में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के अभी भी इमारत के भीतर फंसे होने की आशंका है। दिल्ली में आग की यह कोई पहली घटना नहीं है; इससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में भी एसी ब्लास्ट ने खौफ पैदा कर दिया था। दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन सवाल वही है क्या चिलचिलाती गर्मी में आपके घर की ठंडक आपके लिए खतरा तो नहीं बन रही? आइए जान लेते हैं कि गर्मी में एसी ब्लास्ट के इतने ज्यादा केस क्यों बढ़ रहे हैं और किन बातों का ध्यान रखें जिससे ऐसे हादसे न हों।

विवेक विहार अग्निकांड: बालकनी के रास्ते बचाई गई 20 जानें
विवेक विहार में एसी (AC) फटने से लगी आग की लपटें आसमान छू रही थीं जिसे देख सभी का दिल दहल गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। चश्मदीद चरणजीत सिंह ने बताया कि दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए बालकनी के रास्ते करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, पीछे के फ्लैट्स में अभी भी कुछ परिवारों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए तलाशी अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।
मौत का 'बम' क्यों बन रहा है AC? जानें आग लगने के मुख्य कारण
चिलचिलाती गर्मी में एयर कंडीशनर का फटना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी में आग लगने के पीछे ये तकनीकी कारण हो सकते हैं जो नीचे दिए गए हैं।
1. ओवरहीटिंग (Overheating): जब एसी को बिना ब्रेक दिए लगातार 12-15 घंटे चलाया जाता है, तो कंप्रेसर ओवरहीट होकर फट सकता है।
2. गैस लीकेज (Gas Leakage): एसी में इस्तेमाल होने वाली रेफ्रिजरेंट गैस बेहद ज्वलनशील होती है। पाइपलाइन में लीकेज होने पर बिजली की एक छोटी सी चिंगारी धमाके का कारण बनती है।
3. खराब वायरिंग और शॉर्ट सर्किट: पुराने तारों या कम क्षमता वाले स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करने से तारों पर लोड बढ़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट होकर आग लग जाती है।
4. सर्विस में लापरवाही: धूल और गंदगी जमा होने से कंडेंसर कॉइल गर्मी बाहर नहीं निकाल पाते, जिससे मशीन के भीतर दबाव और तापमान खतरनाक स्तर तक पहुँच जाता है।
5. नकली पार्ट्स का इस्तेमाल: लोकल कंप्रेसर या सस्ती गैस रिफिलिंग सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरती, जो ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण है।
बचाव के उपाय: गर्मी में AC चलाते समय रखें इन बातों का ध्यान
1. समय पर सर्विस: गर्मी शुरू होने से पहले और बीच में एक बार प्रोफेशनल इंजीनियर से सर्विस जरूर कराएं।
2. ब्रेक दें: हर 5-6 घंटे के इस्तेमाल के बाद एसी को कम से कम आधे घंटे के लिए बंद करें ताकि कंप्रेसर ठंडा हो सके।
3. क्वालिटी वायरिंग: हमेशा कॉपर वायर और सही रेटिंग वाले एमसीबी (MCB) का ही उपयोग करें।
4. वेंटिलेशन: सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट (Outdoor Unit) के पास हवा के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह हो।
हाँ, लगातार बिना ब्रेक के एसी चलाने से कंप्रेसर अत्यधिक गर्म (Overheat) हो जाता है। यदि वेंटिलेशन खराब है या मशीन पुरानी है, तो धमाका होने का खतरा बढ़ जाता है।
हाँ, यदि एसी से जलने की गंध आए, कंप्रेसर से बहुत तेज आवाज़ निकले, कूलिंग अचानक बंद हो जाए या एमसीबी (MCB) बार-बार ट्रिप हो, तो उसे तुरंत बंद कर दें।
सीधे धूप में रहने से आउटडोर यूनिट जल्दी गर्म हो जाती है। यदि संभव हो, तो आउटडोर यूनिट के ऊपर छाया (Shed) की व्यवस्था करें और सुनिश्चित करें कि उसके आसपास हवा का पर्याप्त प्रवाह हो।



Click it and Unblock the Notifications
