Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
AC Tips: रिमोट का ये बटन आधा कर देगा बिजली का बिल, जानें सही इस्तेमाल
AC Remote Settings OR Electricity Saving Tips: चिलचिलाती गर्मी और हीटवेव में एसी ही एक ऐसा सहारा है जो थोड़ी राहत देता है लेकिन बिजली के बिल की टेंशन बीपी हाई कर देती है। इस गर्मी में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। अब गर्मी से बचने के लिए एसी तो चलाते हैं लेकिन बिजली के बिल की टेंशन की वजह से बहुत सोच-समझकर ही इसका आनंद ले पाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जिन्हें एसी चलाने से पहले बिजली के बिल की चिंता सताने लगती है तो आज का आर्टिकल आपके लिए ही है। हम आपको एसी रिमोट के एक ऐसे बटन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ऑन करते ही आप 20 ये 30 प्रतिशत बिजली बचा सकते हैं। आइए जानते हैं उस सीक्रेट बटन के बारे में और कुछ ऐसी स्मार्ट ट्रिक्स के बारे में, जो आपके कमरे को ठंडा भी रखेंगी और बैंक बैलेंस भी सुरक्षित।
क्या है वह 'जादुई' बटन? जानिए Eco Mode का असली काम
ज्यादातर AC रिमोट में एक बटन होता है जिस पर 'Eco' या 'Energy Saver' लिखा होता है। बता दें कि सामान्य मोड में AC का कंप्रेसर लगातार पूरी क्षमता से चलता है। लेकिन 'Eco Mode' ऑन करते ही कंप्रेसर और पंखे की गति इस तरह एडजस्ट हो जाती है कि कम से कम बिजली में कमरे की ठंडक बरकरार रहे। यह मोड कमरे के तापमान को एक स्थिर लेवल पर बनाए रखता है, जिससे बिजली की बर्बादी रुकती है।

जानते हैं सही तापमान और बिजली बिल का गणित
अब ये भी जानना जरूरी है कि ये बटन काम कैसे करत है। बिजली बचाने का सबसे बड़ा मंत्र है है एसी का टेंपरेचर 24°C से 26°C तक सेट करना। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) के अनुसार, इंसानी शरीर के लिए 24 डिग्री सेल्सियस तापमान सबसे आरामदायक और स्वास्थ्यप्रद होता है। अगर आप AC को 18 के बजाय 24 या फिर 26 डिग्री पर चलाते हैं, तो आप हर एक डिग्री बढ़ने पर लगभग 6% बिजली बचा सकते हैं। 'Eco Mode' के साथ 24 डिग्री की सेटिंग सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।
रात के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन: Eco + Sleep Mode
अगर आप चाहते हैं कि रात भर AC चले और बिल भी कम आए, तो रिमोट के 'Sleep Mode' का इस्तेमाल करें। यह मोड रात के दौरान हर एक-दो घंटे में तापमान को 1-1 डिग्री बढ़ा देता है। इससे आधी रात के बाद आपको ठंड भी नहीं लगती और फालतू बिजली की खपत भी नहीं होती।
इन छोटी आदतों से कम होगा बिजली का बोझ
केवल रिमोट सेटिंग्स ही नहीं, आपके ये छोटे बदलाव भी बिजली के बिल में बड़ा फर्क पैदा करेंगे जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
फिल्टर की सफाई: अगर आपके AC का फिल्टर गंदा है, तो वह हवा खींचने के लिए ज्यादा बिजली खर्च करेगा। इसे हर 15 दिन में साफ करें।
दरवाजे-खिड़कियां और पर्दे: भारी पर्दे कमरे की ठंडक को बाहर जाने से रोकते हैं, जिससे कंप्रेसर को कम मेहनत करनी पड़ती है।
फैन का साथ: AC चलाते समय छत के पंखे को हल्की गति पर रखें। इससे ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है और आप तापमान 2-3 डिग्री बढ़ाकर भी उतनी ही कूलिंग महसूस करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
