Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी ने बढ़ाई चिंता! क्या 2026 में आएगी ‘डिजिटल महामारी'?
Baba Vanga Global Blackout Prediction: बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिनकी '9/11' और 'कोरोना' जैसी भविष्यवाणियों ने दुनिया को हिला दिया था, उनकी 2026 को लेकर एक नई और डराने वाली भविष्यवाणी सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि वो किसी जैविक वायरस से भी ज्यादा घातक होगी। एक ऐसी दुनिया में जहां हमारी सांसों से लेकर बैंक बैलेंस तक सब कुछ इंटरनेट पर निर्भर है, वहां एक 'डिजिटल वायरस' पूरी मानवता को घुटनों पर ला सकता है। क्या हम एक ऐसे 'ग्लोबल ब्लैकआउट' की ओर बढ़ रहे हैं, जो परमाणु हमले से भी ज्यादा विनाशकारी होगा?
क्या भविष्य में युद्ध सीमाओं पर नहीं, बल्कि हमारे कंप्यूटर स्क्रीन और स्मार्टफोन पर लड़े जाएंगे? विशेषज्ञों का दावा है कि बाबा वेंगा ने एक ऐसी 'डिजिटल महामारी' (Cyber Pandemic) का संकेत पहले ही दे दिया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

असली महामारी अब ऑनलाइन?
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। अब इन दिनों बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों का विश्लेषण करने वालों का कहना है कि 2026 में दुनिया हथियारों से नहीं, बल्कि अदृश्य साइबर हमलों से डरेगी। जिस तरह कोरोना वायरस ने शारीरिक रूप से दूरियां बनाई थीं, यह डिजिटल वायरस वैश्विक संपर्क और व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर सकता है। इसे 'जोंबी वायरस' की तरह देखा जा रहा है जो एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में बिजली की गति से फैलेगा।
AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वरदान या विनाश?
वर्तमान में जिस तरह से AI (Artificial Intelligence) हमारे जीवन के हर हिस्से पर हावी हो रहा है, बाबा वेंगा की चेतावनी उसी ओर इशारा करती दिख रही है। अंदेशा है कि तकनीक का यही विकास मानवता के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। एक स्वायत्त (Autonomous) वायरस जो खुद को विकसित कर सके, दुनिया के सुरक्षा तंत्र को बेअसर कर सकता है।
ग्लोबल ब्लैकआउट से जब थम जाएगी दुनिया
बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी 'अंधेरे के युग' की ओर इशारा करती है। इसे आज के संदर्भ में 'ग्लोबल ब्लैकआउट' से जोड़कर देखा जा रहा है। जैसे कि-
डेटा हैक: बैंकिंग, स्वास्थ्य और सरकारी डेटा का पूरी तरह गायब होना।
अंधेरा: पावर ग्रिड्स पर साइबर हमला, जिससे हफ्तों तक बिजली गुल रह सकती है।
कम्युनिकेशन गैप: इंटरनेट और सैटेलाइट सिस्टम का ठप होना।
परमाणु बम से भी घातक है यह खतरा
परमाणु बम एक निश्चित क्षेत्र को तबाह करता है, लेकिन एक डिजिटल महामारी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक साथ काट सकती है। बिना इंटरनेट के अस्पताल, शेयर बाजार और परिवहन सेवाएं ठप हो जाएंगी, जिससे बड़े पैमाने पर अराजकता फैल सकती है। 2026 को लेकर बाबा वेंगा का यह 'डिजिटल अलर्ट' दुनिया भर के सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
