Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Global Forgiveness Day Quotes in Hindi: क्षमा दिवस पर कड़वाहट भूलाकर अपनों को लगाएं गले, भेजें ये विचार
Global Forgiveness Day Quotes in Hindi: आपने हमेशा सुना होगा कि माफ करना एक सज्जन व्यक्ति की निशानी होता है। लेकिन हर कोई आसानी से माफ नहीं कर पाता, इसी गुण को लोगों में जगाने के लिए हर साल 7 जुलाई को वैश्विक क्षमा दिवस मनाया जाता है। अगर आपके किसी से गिले-शिकवे हैं तो इस खास दिन पर उन्हें भुलाकर सामने वाले को भेजें खास कोट्स और संदेश ताकि हर तरफ सिर्फ प्यार ही प्यार बिखरा हो। आइए जान लेते हैं कि वैश्विक क्षमा दिवस का क्या महत्व है और साथ में हम लेकर आए हैं 50+ कोट्स और संदेशों की लिस्ट जो आपके बहुत काम आएंगे।

कब से मनाया जाता है वैश्विक क्षमा दिवस और क्या है इसका महत्व
दरअसल, वैश्विक क्षमा दिवस की शुरुआत साल 1994 में विक्टोरिया, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में हुई थी। शुरुआत में तो इसे राष्ट्रिय क्षमा दिवस के रूप में मनाया जाता था लेकिन बाद में इसे वैश्विक क्षमा दिवस के रूप में मान्यता दे दी गई। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि लोगों के अंदर के क्रोध, द्वेष और आक्रोश को दूर कर क्षमा करने की भावना को जगाना।
वैश्विक क्षमा दिवस पर गिले-शिकवे भुलाकर भेजें ये कोट्स
क्षमा वही कर सकता है, जिसके दिल में प्रेम और इंसानियत बसती है।
माफ करना कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है।
गिले-शिकवे छोड़िए, रिश्तों को फिर से जोड़िए।
जो दूसरों को माफ कर देता है, वह खुद भी सुकून पा लेता है।
क्षमा करने वाला व्यक्ति हमेशा दिलों पर राज करता है।

जहां क्षमा होती है, वहीं सच्चा प्रेम जन्म लेता है।
नफरत छोड़िए, प्यार अपनाइए और जीवन को खूबसूरत बनाइए।
रिश्ते बचाने हैं तो अहंकार नहीं, क्षमा को अपनाइए।
हर गलती सजा की नहीं, कभी-कभी माफी की भी हकदार होती है।
माफी मांगना और माफ करना, दोनों ही महानता की पहचान हैं।
आज क्षमा दिवस पर हर कड़वाहट को दिल से निकाल दीजिए।
जिसने माफ करना सीख लिया, उसने खुश रहना भी सीख लिया।
रिश्तों में दूरी नहीं, प्यार और विश्वास बढ़ाइए।
क्षमा सबसे बड़ा उपहार है, जिसे हर कोई दे सकता है।
बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत कीजिए।
जो मन में द्वेष रखता है, वह कभी सच्ची खुशी नहीं पा सकता।
माफी रिश्तों की टूटी डोर को फिर से जोड़ देती है।
हर रिश्ता एक और मौके का हकदार होता है।
क्रोध छोड़िए, करुणा अपनाइए।

दिल बड़ा रखिए, छोटी-छोटी बातों को माफ कर दीजिए।
क्षमा से बड़ा कोई बदला नहीं होता।
आज किसी को माफ कीजिए और खुद भी हल्का महसूस कीजिए।
रिश्तों की खूबसूरती माफी और भरोसे से बनी रहती है।
जहां क्षमा है, वहीं सच्ची शांति है।
मुस्कुराकर माफ कर देना भी एक नेक इबादत है।
दूसरों की गलतियों को भूलिए, अपनी खुशियों को चुनिए।
माफ करना इंसान को महान बनाता है।
जो दिल से माफ करता है, वही सच्चा विजेता होता है।
अहंकार रिश्ते तोड़ता है, क्षमा उन्हें जोड़ती है।
आज के दिन हर नाराजगी खत्म करें और प्यार को अपनाएं।
क्षमा जीवन को हल्का और रिश्तों को मजबूत बना देती है।
अगर शांति चाहिए, तो क्षमा करना सीखिए।
गलतियां इंसान से होती हैं, माफ करना इंसानियत है।
क्षमा से बड़ा कोई धर्म नहीं और प्रेम से बड़ा कोई उपहार नहीं।
इस Global Forgiveness Day पर एक कदम माफी की ओर बढ़ाइए और रिश्तों में फिर से मिठास घोलिए।



Click it and Unblock the Notifications
