Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Year Ender 2023: साल 2023 में सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई ये 10 रेसिपी, ये रेसिपी रही नंबर वन
Google Most Searched Indian Recipes 2023: खाने के शौकीन गूगल पर भी इसे ही सर्च करते हैं। साल 2023 में खाने पीने की कुछ चीजों को गूगल पर खूब सर्च किया गया। गूगल की मोस्ट सर्च्ड लिस्ट के फूड सेक्शन में इस बार आम के अचार ने बाजी मारी है। इसके अलावा कई भारतीय व्यंजनों को भी सर्च किया गया।
मोस्ट सर्च्ड फूड लिस्ट में सबसे टॉप पर है आम का अचार। जी हां, 2023 में इस डिश को गूगल पर खूब सर्च किया गया।

मोस्ट सर्च्ड फूड लिस्ट-
- आम का अचार रेसिपी
- सेक्स ऑन द बीच रेसिपी
- पंचामृत रेसिपी
- हकुसाई रेसिपी
- धनिया पंजीरी रेसिपी
- करंजी रेसिपी (करंजी रेसिपी)
- तिरुवथिराई काली रेसिपी
- उगादि पचड़ी रेसिपी
- कोलुकट्टई रेसिपी
- रवा लड्डू रेसिपी
ऐसे बनाएं आम का अचार
आम का अचार डालने के लिए सामग्री
2 किलो आम कटा हुआ
100 ग्राम मेथी
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
50 ग्राम कलौंजी
100 ग्राम सौंफ
50 ग्राम हल्दी पाउडर
डेढ़ लीटर सरसो का तेल
आम का अचार डालने की रेसिपी
आम का अचार डालने के लिए सबसे पहले आमों को चार भाग में काट कर सुखा लें।
इसके बाद एक एक कप तेल में सभी मसालों को डालकर अच्छे से मिला लें। (मसाला मार्केट में भी मिल जाता है)
अब इस तैयार मसाले का थोड़ा सा छिड़काव बरनी में भी करें,ताकि बरनी के आस-पास भी मसाला अच्छे से लग जाए।
इसके बाद कटे हुए आम के टुकड़ों पर अच्छे से मसाला लगा लें और फिर इसे हाथों की मदद से मिक्स कर दें।
अब आप इन्हें बरनी में डालें और फिर बचा हुआ मसाला भी उसी में डाल दें।
अब आप इसमें तेल डालें और कम से कम 1 हफ्ते के लिए धूप में सुखाने के लिए रख दें।
अगर आपको लगे की तेल कम हो गया है तो थोड़ा तेल और डाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
