Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
बाजार से मेहंदी क्यों लाना, जब घर पर भी बना सकते हैं इसे
जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो महिलाएं मेहंदी अवश्य लगाती है। फिर चाहे घर में शादी हो या फिर कोई त्योहार, महिलाएं बस मेहंदी लगाने का मौका खोजती हैं। यूं तो आपको मार्केट में मेहंदी की बनी बनाई कीप भी आसानी से मिल जाएगी। लेकिन अगर आप अपनी स्किन के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको घर पर ही मेहंदी बनाना चाहिए। घर पर बनी हुई मेहंदी ना केवल स्किन के लिए अच्छी होती है, बल्कि यह अधिक बेहतर तरीके से रचती भी है और आपके हाथों पर अधिक गहरा रंग आता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही मेहंदी बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं-

इन चीजों की होगी आवश्यकता
अगर आप घर पर मेहंदी बनाना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों की आवश्यकता होगी-
• मेहंदी के पत्ते
• नींबू का रस
• पानी
• एसेंशियल ऑयल
• चीनी
• प्लास्टिक स्पून
• प्लास्टिक, कांच या चीनी मिट्टी का कटोरा
• कोन या अन्य ऐप्लिकेटर

घर पर मेहंदी कैसे बनाएं
घर पर मेहंदी बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-
• सबसे पहले मेहंदी के पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें।
• इसे आप धूप में तब तक सूखने दें जब तक कि यह अच्छी तरह सूखकर क्रिस्प न हो जाए।
• अब इन पत्तों को पीसकर एक बारीक पाउडर बना लें।
• मेहंदी के पाउडर को दो-तीन बार छान लें।
• अब इस पाउडर को एक प्लास्टिक, कांच या सिरेमिक कंटेनर में डालें।
• अब आप एक तीन भाग पानी और एक भाग नींबू का रस मिलाएं।
• अब इसमें 1 टीस्पून चीनी और कुछ बूंद एसेंशियल ऑयल की डालें और इसे तब तक मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह से पानी में घुल न जाए।
• आप चाहें तो इस मिश्रण में इमली या चाय का पेस्ट भी मिला सकते हैं।
• अब आप दो चम्मच पानी का घोल लेकर उसमें मेहंदी पाउडर में डाल दें। इसे प्लास्टिक के चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक यह मेहंदी पाउडर से भीग न जाए।
• आप धीरे-धीरे इस तरह पेस्ट बना लें।
• इस मिश्रण को प्लास्टिक रैप से ढककर रात भर या 6-7 घंटे के लिए रख दें।
• 6-7 घंटे के पूरा होने के बाद आप मिश्रण को कंटेनर से बाहर निकालें।
• आपकी मेहंदी बनकर तैयार है। आप इसे एक प्लास्टिक कोन में मेहंदी का पेस्ट भरें।
• अब आप इस होममेड मेहंदी कोन से अपने हाथों पर खूबसूरत डिजाइन उकेरें।

इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बनाई गई मेहंदी हाथों व पैरों के लिए काफी अच्छी होती है। लेकिन फिर भी आपको कुछ बातों को अवश्य ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
• अगर आप मेहंदी के पेस्ट का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो ऐसे में आप इसे फ्रीजर में रख दें। ऐसा करने से आप इसकी शेल्फ लाइफ को बढ़ा सकती हैं।
• घर पर मेहंदी बनाते समय मेहंदी के पत्तों का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप रेडीमेड मेहंदी पाउडर खरीद रही हैं तो ऐसे में आप उसकी क्वालिटी को लेकर किसी तरह का समझौता ना करें।
• पहली बार घर पर मेहंदी बनाते समय कभी-कभी कुछ गड़बड़ हो जाती है। इसलिए, जब आप इसे बना रही हैं तो कोशिश करें कि आप कुछ अतिरिक्त मेहंदी पाउडर लें। अगर सिकी कारणवश पेस्ट बहुत अधिक पतला हो जाता है, तो ऐसे में आप उसमें कुछ अतिरिक्त पाउडर मिला सकते हैं।
मेहंदी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
होममेड मेहंदी से रंग काफी अच्छा आता है, लेकिन फिर भी इसे लगाते समय आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। मसलन-
• मेहंदी डिजाइन लगाने के बाद इसे कम से कम 5 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि इसका एक बेहतर और गाढ़ा रंग आ सके।
• कुछ महिलाएं मेहंदी हटाने समय पानी या साबुन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे मेहंदी का रंग हल्का हो सकता है।
• मेहंदी के सूखने के बाद हाथों को हल्का सा रब करके मेहंदी हटा लें। कोशिश करें कि आप दस घंटे के लिए हाथों पर पानी का प्रयोग न करें।
• अगर आप मेहंदी के रंग को बहुतत अधिक गाढ़ा करना चाहती हैं तो ऐसे में तवे पर थोडा़ सा लौंग का पाउडर गर्म करें और अपने हाथों को कुछ देर के लिए धुएं के संपर्क में आने दें।



Click it and Unblock the Notifications