Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
इस सांसद के घर से मिला 27 किलो सोना, 490 करोड़ कैश और गोल्ड के अंडरवियर, जानिए वायरल खबर का सच
Gold Undergarments Viral News Fact Check: इन दिनों ईरान की राजनीति से भ्रष्टाचार की खबरें आ रही हैं। एक महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी के घर से 27 किलो सोना, 490 करोड़ कैश और गोल्ड के ब्रा-पैंटी मिलने की खबरें सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इंटरनेट पर छापेमारी में मिले लग्जरी अंडरगारमेंट्स और करोड़ों रुपये बड़े घोटाले का हिस्सा हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है जिसमें ये बताया गया हो हो अल-अब्बासी के घर से ये सारा आइटम मिला है। आइए जानते हैं वायरल खबर का सच।

ईरान सरकार चला रही भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ अभियान
बता दें कि ईरान सरकार ने इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है। इस अभियान के चलते कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के घरों पर छापेमारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरानी सांसद अल-अब्बासी के घर से भारी मात्रा में सोना, कैश और गोल्ड के अंडरवियर भी बरामद हुए हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में सबसे ज्यादा जिक्र सोने के ब्रा-पैंटी का ही हो रहा है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या सच में सांसद हिंद अल अब्बासी का इन तस्वीरों से कोई लेना देना है, या फिर ये सिर्फ अफवाह है?
लग्जरी सामान और कैश की नहीं हुई है कोई आधिकारिक पुष्टि
बेशक सोशल मीडिया पर ईरानी सांसद अल-अब्बासी को लेकर फोटो वायरल हो रही हैं कि उनके घर में छापेमारी में करोड़ों का कैश, गोल्ड और सोने के ब्रा-पैंटी मिले हैं। लेकिन अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, कई फैक्ट चैकर बता रहे हैं कि ये फोटो और खबर पूरी तरह से वैरिफाइड नहीं है। वहीं अभी तक ईरानी सरकार की ओर से भी ऐसी किसी खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सांसद आलिया नासिफ भी भ्रष्टाचार के घेरे में
ऐसा नहीं है कि सिर्फ ईरानी सांसद अल-अब्बासी के घर पर ही सरकार की गाज गिरी हो और करोड़ों का कैश, गोल्ड और लग्जरी आइटम मिले हों। सूत्रों के अनुसार, अल-अब्बासी के अलावा सांसद आलिया नासिफ के घर से भी करीब 20 अरब दीनार जो करीब 15.5 मिलियन डॉरल के होते हैं और गोल्ड बरामद हुआ है। वहीं कुछ सूत्रों का कहना है कि सोने के ब्रा-पैंटी भी इसी सांसद के घर से मिले हैं, और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
