Latest Updates
-
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह
Viral Video: मेट्रो में लड़की पढ़ रही थी 'How to Kill Men...', नाम देख सहमे यात्री, बोले- अगली 'सिया-मुस्कान'
Metro viral video A Girl Reading How to Kill Men Book: सोशल मीडिया पर मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किताब पढ़ती नजर आ रही हैं, जिसके टाइटल ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने पुरुषों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी कौन सी किताब है, तो आपको बता दें कि बुक का नाम है 'How to Kill Men'। जरा सोचिए, आपके ठीक सामने बैठी एक लड़की बड़े आराम से एक ऐसी किताब पढ़ रही हो जिसका टाइटल ऐसा हो तो यकीनन आपके सामने सिया-केतन से लेकर मुस्कान तक का केस याद आ जाएगा। वीडियो आग की तरह फैल गया है। आइए देखें ऐसा क्या है इसमें और लोग क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
जरा सोचिए, आप मेट्रो में सफर कर रहे हों और आपके ठीक सामने बैठी एक लड़की बड़े आराम से एक ऐसी किताब पढ़ रही हो जिसका टाइटल हो 'How to Kill Men' (पुरुषों को कैसे मारें), तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? यकीनन, आप भी अपनी सीट बदलने के बारे में सोचने लगेंगे! ऐसा ही एक नजारा हाल ही में एक मेट्रो ट्रेन में देखने को मिला, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। दरअसल, societynow.inn नाम के इंस्टा पेज पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की मेट्रो में इस किताब को पढ़ रही होती है। इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रिया की सुनामी सी आ गई है।
इस वीडियो को कहीं न कहीं सिया, मुस्कान और राजा रघुवंशी केस से जोड़ा जा रहा है। हालांकि ये एक फनी रिएक्शन हैं लेकिन कहीं न कहीं पुरुषों की महिलाओं के प्रति बदलती सोच का एक सबूत भी है। अब देखिए न कुछ लोगों ने तो मजाक-मजाक में यहां तक लिख दिया- "लो भाई, ये है अगली सिया और मुस्कान की तैयारी!"
जब कैमरे ने किया जूम, तो उड़ गए सबके तोते
वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो में शुरुआत में सब कुछ बेहद सामान्य नजर आता है। एक युवती मेट्रो की सीट पर बेहद शांत और शालीन अंदाज में बैठी हुई है। उसके पास एक बैग है और ध्यान पूरी तरह से हाथ में थामी एक किताब पर केंद्रित है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है, जब वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स कैमरे को सीधे लड़की की किताब पर जूम करता है। किताब के कवर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होता है 'How to Kill Men'। बस फिर क्या था, इस टाइटल ने न सिर्फ मेट्रो में मौजूद सह-यात्रियों का, बल्कि पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
खौफ या कॉमेडी? कमेंट्स पढ़ नहीं रोक पाएंगे हंसी
इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ लोग हालिया क्रूर हत्याकांडों को देखते हुए इसे 'खतरनाक' और 'डरावना' बता रहे हैं, वहीं मीमर्स और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा है- लगता है फिर से किसी बंदे की फिल्डिंग सेट है। दूसरे ने लिखा है- अगली क्रिमनल पत्नी। तीसरे ने लिखा है- हर पति और बॉयफ्रेंड को ये देखना चाहिए। किसी ने लिखा है- फिर से नीला ड्रम कांड होने वाला है। इसी तरह के कई सारे कमेंट आए हैं जिन्हें देख पुरुषों का खौफ मजाकिया अंदाज में सामने आ रहा है।
कौन है इस किताब के लेखक
बता दें कि How to Kill Men and Get Away With It की लेखिका हैं कैटी ब्रेंट। इस बुक की कहानी एक डार्क कॉमेडी और साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। बुक की बोल्ड और थ्रिलर कहानी बेशक अच्छी है यही वजह है कि वो फेमस हो रही है।



Click it and Unblock the Notifications
