Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? मुंबई, जयपुर, पटना समेत कई राज्यों में हॉलिडे, देखें RBI की लिस्ट
Today Bank Holiday on Holi 2026: मार्च का महीना त्योहारों की सौगात लेकर आया है और इसके साथ ही शुरू हो गया है बैंक की छुट्टियों का सिलसिला। कल यानी 2 मार्च को देश के कुछ हिस्सों में होलिका दहन मनाया गया, लेकिन तिथियों के फेर और स्थानीय परंपराओं के कारण आज, 3 मार्च 2026 को भी कई राज्यों में होलिका दहन का उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में ग्राहकों के बीच भारी कंफ्यूजन है कि आज बैंक खुलेंगे या नहीं? अगर आप भी आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक लिस्ट के अनुसार, आज देश के कई प्रमुख शहरों में बैंकों पर ताला लटका रहेगा। घर से निकलने से पहले एक बार अपने शहर का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

क्या आज 3 मार्च को देशभर के बैंक बंद हैं?
नहीं, आज देशभर के बैंक बंद नहीं हैं। आरबीआई (RBI) की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों और उनकी मान्यताओं पर निर्भर करती हैं। जहां कल 2 मार्च को लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में छुट्टी थी, वहीं आज 3 मार्च को देश के 14 बड़े केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे।
आज किन शहरों में रहेगी बैंकों की छुट्टी? (Check City-wise List)
अगर आप नीचे दिए गए शहरों में रहते हैं, तो आज बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी:
भोपाल, जयपुर, कोलकाता, मुंबई
पटना, रांची, देहरादून, गुवाहाटी
हैदराबाद, नागपुर, पणजी, विजयवाड़ा
बेलापुर और गंगटोक
इन शहरों में 'होलिका दहन' या स्थानीय अवकाश के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
क्या दिल्ली और अन्य शहरों में खुले रहेंगे बैंक?
जी हां, देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से कामकाज करेंगे। दिल्ली में आरबीआई ने 3 मार्च को कोई अवकाश घोषित नहीं किया है। इसके अलावा जिन शहरों का नाम ऊपर दी गई लिस्ट में नहीं है, वहां भी बैंक खुले रहेंगे।
बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेंगे ये काम
भले ही आपके शहर में बैंक की फिजिकल ब्रांच बंद हो, लेकिन डिजिटल युग में आपके कई काम घर बैठे हो सकते हैं:
Online Banking/UPI: गूगल पे, फोन पे और नेट बैंकिंग की सेवाएं 24x7 चालू रहेंगी।
ATM सेवाएं: कैश निकालने के लिए एटीएम मशीनें हमेशा की तरह काम करेंगी।
Mobile App: फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS/RTGS) आप मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
