Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कौन-सा है सऊदी का वह खूनी हाईवे? जहां 42 भारतीय उमराह यात्रियों की हुई दर्दनाक मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे
Bus Accident Saudi Arabia: सऊदी अरब में उमराह के लिए गए भारतीयों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में 42 यात्रियों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों में से ज्यादातर लोग हैदराबाद के थे और इस दुर्घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। जिस जगह पर ये हादसा हुआ है वहां काफी भीड़ रहती है और ऐसा पहली बार नहीं है कि वहां पर इतना भयानक हादसा हुआ है।
जी हां, इससे पहले भी वहां कई बार एक्सीडेंट हो चुके हैं जिनमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि साल 2023 में भी यहां पर एक ऐसा ही हादसा हुआ था। आइए इस जगह के बारे में जानते हैं।
उमराह करने गए लोगों के साथ हुआ हादसा
बता दें कि भारत से उमराह करने जा रहे लोगों का जत्था सऊदी अरब जा रहा था। तीर्थयात्रियों से भरी बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी तभी मोड़ पर सामने से आ रहे डीजल से भरे टैंकर से वो टकरा गई और बस में भयानक आग लग गई जिसके दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस पुल पर वो दुर्घटना हुई है वो सिंगर रोड है और उसके आसपास पहाड़ियां हैं।

2023 में भी हुआ था ऐसा ही हादसा
ऐसा पहली बार नहीं है कि इस रोड पर इतना दर्दनाक हादसा हुआ हो। इससे पहले भी साल 2023 में एक ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें 20 मासूम लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले भी एक हादसे में इस सड़क पर 9 लोगों की जान चली गई थी।
क्यों होते हैं इस सड़क पर हादसे
सवाल ये उठता है कि इस रोड पर इतने हादसे क्यों होते हैं। बता दें कि मक्का और मदीना को जोड़ने वाला यह हाईवे दुनिया के सबसे व्यस्त धार्मिक रास्तों में से एक है। इस रोड पर कई खतरनाक मोड़ हैं जिसकी वजह से कई बार सामने से आ रही गाड़ियां दिखाई नहीं देती हैं और हादसे हो जाते हैं। ट्रैवलर्स और स्थानीय लोग इसे "डेंजर जोन" कहते हैं, क्योंकि यहां रुकने के लिए सुरक्षित स्पॉट कम हैं और भारी वाहनों की स्पीड कंट्रोल में नहीं रहती।



Click it and Unblock the Notifications
